Posted inICC T20 World Cup

लॉकी फर्ग्यूसन vs जसप्रीत बुमराह: दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा दुनिया का बेस्ट पेसर

लॉकी फर्ग्यूसन vs Jasprit Bumrah: दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा दुनिया का बेस्ट पेसर

Lockie Ferguson vs Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हाई स्कोरिंग मैच में 7 रनों से हराया और खिताबी मैच में जगह बनाई। एकसमय लग रहा था कि 254 का लक्ष्य देने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऐसा नहीं होने दिया।

जब इंग्लैंड को आखिरी के पांच ओवरों में 69 रन बनाने थे, तब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आकर अपने अंतिम दो ओवर में 14 रन ही दिए, जो कहीं न कहीं दोनों टीमों के बीच निर्णायक साबित हुए। अब 8 मार्च को फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है, जिसके पास लॉकी फर्ग्यूसन मौजूद हैं। ऐसे में फर्ग्यूसन और बुमराह में टी20आई का बेहतर गेंदबाज कौन है, इसका पता लगाते हैं।

T20I में लॉकी फर्ग्यूसन के गेंदबाजी आंकड़े

लॉकी फर्ग्यूसन vs Jasprit Bumrah: दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा दुनिया का बेस्ट पेसर

क्रिकेट की दुनिया में लॉकी फर्ग्यूसन का नाम खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। फर्ग्यूसन के पास गति है और वो दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी गेंदबाजी के दौरान अच्छा मिश्रण करते हैं और यॉर्कर भी डालने की काबिलियत रखते हैं। ये सभी चीजें टी20आई में काफी जरूरी भी होती हैं। फर्ग्यूसन को न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक का बहुत ही अहम हिस्सा माना जाता है और भारत के खिलाफ भी उनसे कीवी टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इस तेज गेंदबाज ने अपना टी20आई डेब्यू 2017 में किया था लेकिन नौ साल पूरे होने के बावजूद अभी तक बहुत ज्यादा मुकाबले नहीं खेले, क्योंकि शुरुआत में फर्ग्यूसन को ज्यादा मौके नहीं मिले और उनका करियर भी चोटों से प्रभावित रहा। अभी तक दाएं हाथ के पेसर ने 51 T20I में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 17.80 की औसत से 52 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.31 का रहा है, जो बहुत ही अच्छा कहा जाएगा।

T20I में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के गेंदबाजी आंकड़े

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत के लिए अपने करियर की शुरुआत T20I से ही की थी। जिस तरह का उनका गेंदबाजी एक्शन है, माना जा रहा था कि वो शायद सबसे छोटे फॉर्मेट में ही खेल पाएं लेकिन बुमराह ने सभी को गलत साबित किया और ऑल फॉर्मेट गेंदबाज बनने में कामयाब रहे और आज उनकी गिनती बेस्ट पेसर्स में होती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी बुमराह का रोल काफी अहम रहने वाला है।

साल 2016 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना T20I डेब्यू किया था। इसके बाद से बुमराह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। अभी तक उन्होंने 94 T20I मुकाबले खेले हैं और 18.57 की औसत से 117 विकेट झटके हैं। बुमराह का इकोनॉमी रेट 6.55 का है, जो बहुत ही जबरदस्त है।

लॉकी फर्ग्यूसन और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) में से कौन बेहतर T20I गेंदबाज?

टी20 इंटरनेशनल में लॉकी फर्ग्यूसन और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दोनों के ही गेंदबाजी आंकड़े शानदार हैं। हालांकि, अगर किसी एक का चयन करना हो तो फिर परेशानी आ सकती है। आंकड़ों की तुलना करने तो विकेटों के मामले में बुमराह आगे हैं लेकिन यही भी गौर करने चाहिए कि भारतीय गेंदबाज ने ज्यादा मुकाबले खेले हैं। वहीं, गेंदबाजी औसत के मामले में फर्ग्यूसन थोड़ा आगे हैं। हालांकि, इकोनॉमी रेट के मामले में बुमराह बेहतर हैं।

ऐसे में ओवरऑल बात की जाए और लंबे करियर को भी ध्यान में रखा जाए तो टी20आई में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लॉकी फर्ग्यूसन से बेहतर माना जा सकता है। अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इन दोनों पेसर्स में से किसका प्रदर्शन बेहतर रहता है।

FAQs

जसप्रीत बुमराह ने लॉकी फर्ग्यूसन ने से T20I में कितने ज्यादा विकेट लिए हैं?
45 विकेट

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को जगह नहीं दे रहे कप्तान सूर्या, ग्राउंड पर सिर्फ मैसेज पहुंचाने का करेंगे काम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!