India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में कल, 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि विरोधी टीम में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जो कभी भी मैच का रुख बदल देने की काबिलियत रखता है और अगर भारत के खिलाफ भी उसका जादू चला तो इंडिया को हार का स्वाद चखना पढ़ सकता है।
शाम 7:00 बजे से शुरू होगा मैच
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) की टक्कर शाम 7:00 बजे से होगी। यह मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा और इस मैच में दोनों ही टीमों के तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। क्योंकि लास्ट कुछ टाइम से जब भी दोनों टीमों की टक्कर हुई है हमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि इंडिया को एक खिलाड़ी से संभल कर रहना होगा।
इस खिलाड़ी से बचानी होगी जान

दरअसल, टीम इंडिया को साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के जिस खिलाड़ी से सावधान रहने की जरूरत है वो कोई और नहीं बल्कि 22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पलक झपकते मैच का रुख बदल देने की काबिलियत रखते हैं।
अपनी तेज स्ट्राइकिंग एबिलिटी के बलबूते वह इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक में शुमार हैं। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक टी20 क्रिकेट में 3000 से ज्यादा रन बना रखे हैं और सबसे ख़ास बात है कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा है।
𝐁𝐢𝐠 𝐡𝐢𝐭𝐭𝐞𝐫𝐬. 𝐁𝐢𝐠𝐠𝐞𝐫 𝐬𝐭𝐚𝐠𝐞. 💥
The Proteas are on alert as #TeamIndia’s six-hitting machine rolls into the Super 8! 🚀
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/oSvk0lBtSd
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
अब तक कुछ ऐसा रहा है Dewald Brevis का प्रदर्शन
डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 25 पारियों में कुल 576 रन बनाया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 125 रन नाबाद है। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उनके बल्ले से 25.04 की औसत और 163.17 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं।
इस दौरान ब्रेविस ने 31 चौके और 46 छक्के जड़े हैं। टी20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 131 मैचों की 122 पारियों में 3119 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.61 और स्ट्राइक रेट 153.41 का रहा है। डेवाल्ड ब्रेविस ने 162 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं और उन्होंने इस दौरान 193 चौक जबकि 233 छक्के भी जड़ रखे हैं।
बात करें उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन की तो इस दौरान उन्होंने चार मैचों में क्रमशः 6, 23, 21 और 36 रन की पारी खेली है। वह लगातार मैचों में अपने बल्ले से अच्छा योगदान देते चले आ रहे हैं और अगर उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी मिली तो वह रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल सकते हैं।