Pakistan Team: रिसेंटली टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन बनने की रेस से पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाहर हुई और अब इसके हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) टीम से बाहर होने वाले हैं। चर्चाएं हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड माइक हेसन को हेड कोच के पद से हटा देगी और एक दूसरा खिलाड़ी कोच बनेगा। तो आइए जान लेते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी, जो अब इस टीम को पटरी पर लाने की कोशिश करेगा।
Mike Hesson की हो सकती है Pakistan Team से छुट्टी
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैचों में खराब प्रदर्शन करने के चलते टूर्नामेंट से रुल्ड आउट हो गई और उसके बाद अब इसके हेड कोच की हेड कोच पद से छुट्टी हो सकती है।
मालूम हो कि माइक हेसन साल 2025 के दौरान इस टीम के हेड कोच बने थे। लेकिन उनकी कोचिंग में यह टीम एक बार फिर ट्रॉफी जीतने से नाकामयाब रही है। ट्रॉफी जीत तो दूर सेमीफाइनल तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है, जिस वजह से उन्हें हेड कोच पद से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ खबरें है कि खिलाड़ियों ने माइक की बोर्ड से शिकायत भी की है।
खिलाड़ियों ने कर दी शिकायत
दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के चलते सभी खिलाड़ियों पर फाइन लगा रही है। यानी कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बोर्ड को कुछ पैसे देने पड़ेंगे। हालांकि इसी बीच ये भी खबर आई है कि प्लेयर्स ने मिलकर माइक हेसन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।
बताया जा रहा है कि प्लेयर्स का कहना है कि माइक हेसन अक्सर सिलेक्शन और फैसलों को लेकर मनमानी करते नजर आते हैं। वो ना तो टीम और ना ही कप्तान से कुछ राय लेते हैं। हालांकि इसमें कितनी हकीकत है इसके बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अब शायद हमें माइक आगे नजर ना आएं।
Reportedly PCB has decided to appoint Sarfaraz Ahmed as the head coach of the Pakistan Test team. pic.twitter.com/PBetlDCpUN
— Kashif (@KashifNdmCric) March 4, 2026
इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है हेड कोच

क्रिकेट एडिक्टटर में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड माइक हेसन को हेड कोच पद से हटाने के बाद सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को नया हेड कोच नियुक्त कर सकती है। सरफराज अहमद इस समय जूनियर टीम के साथ हैं और उनकी कोचिंग में जूनियर टीम काफी अच्छा भी करते नजर आई है। उनकी कोचिंग में इमर्जिंग एशिया कप 2025 (Emerging Asia Cup 2025) में पाकिस्तान टीम चैंपियन भी रही थी।
FAQs
पाकिस्तान टीम का अगला हेड कोच कौन होगा?
यह भी पढ़ें: अभिषेक-वरुण ड्रॉप, ये 2 खिलाड़ियों की वापसी, कुछ ऐसी होगी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन