Mohammad Amir hits back on Mohammad Kaif: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले दोनों ही देशों के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। हालांकि, फिर भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और आगे अच्छे प्रदर्शन के दम पर फाइनल में भी जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान का सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाया।
ऐसे में इन दोनों ही टीमों का कोई भी मुकाबला अब जारी टूर्नामेंट में नहीं होना है लेकिन फिर भी भारत के मोहम्मद कैफ और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) आपस में भिड़ गए हैं। कैफ ने कुछ समय पहले आमिर पर निशाना साधा था। वहीं, अब आमिर ने कैफ को कप्तान की मेहरबानी की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाला खिलाड़ी बता दिया।
मोहम्मद कैफ पर क्यों भड़के मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir)?

काफी लोग सोच रहे होंगे कि मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने मोहम्मद कैफ पर निशाना क्यों साधा है, तो बता दें कि इसकी शुरुआत भारतीय क्रिकेटर ने ही की थी। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमिर ने पाकिस्तान के एक लोकल शो पर अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया को लेकर लगातार कुछ न कुछ प्रेडिक्शन किए। उन्होंने अभिषेक को स्लॉगर बुलाया, वहीं, यह भी कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी।
इन्हीं सब चीजों की वजह से मोहम्मद कैफ ने कहा था कि मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) यह सब जानबूझकर कर रहे हैं, ताकि उन्हें भारत से अटेंशन मिल सके। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान के एक शो के पैनल में आमिर भी शामिल हैं और ये सब प्रेडिक्शन उन्होंने उसी दौरान किए थे। हालांकि, अब जब कैफ ने उन पर निशाना साधा है तो उन्होंने भारतीय दिग्गज पर करारा प्रहार किया है और उनके इंटरनेशनल करियर पर ही सवाल खड़े कर दिए।
मोहम्मद कैफ को सौरव गांगुली की वजह से मिला खेलना का मौका – मोहम्मद आमिर
अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने करारा जवाब देते हुए मोहम्मद कैफ की काबिलियत पर सवाल उठाए और कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर को अपने खेल के दिनों में उनका साथ देने के लिए सौरव गांगुली का आभारी होना चाहिए। आमिर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कैफ के बल्लेबाजी रिकॉर्ड का भी मजाक उड़ाया और दावा किया कि भारतीय खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह मुख्य रूप से उनकी फील्डिंग क्षमताओं के कारण मिली है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा,
“मैंने उनके आंकड़े देखे; उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 29 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 103 है। उन्होंने कहा कि मैं ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत के बारे में बात कर रहा था। पहली बात तो यह है कि मुझे भारत के बारे में बात करके ध्यान आकर्षित करने की कोई जरूरत नहीं है। श्री कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं। इसके अलावा, मैं सिर्फ फील्डिंग के दम पर क्रिकेट नहीं खेला। मैंने प्रदर्शन करने के बाद क्रिकेट खेला है। आप दादा (सौरव गांगुली) को धन्यवाद बोलें। मैंने सुना है कि आपने सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेला है। आप क्रिकेटर हैं; इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते।”
🚨 Mohammad Amir replied back to Mohammad Kaif:-
I don’t remember about his cricketing career; he played 29 IPL games, and he has a strike rate of 103. He played his full career just because of his good fielding and due to Captain Sourav Ganguly.
Blud, fixer Amir, his lord’s… pic.twitter.com/ZCCEx62kTC
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 6, 2026
इस तरह मोहम्मद आमिर ने अपने तीखे बयान से मोहम्मद कैफ पर पलटवार किया है। अब देखना होगा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर का जवाब क्या होगा।