Mohsin Naqvi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई है। अब दोनों टीमों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार मुकाबला खेला जाएगा और पाकिस्तान की टीम इसका बॉयकॉट नहीं करेगी। आईसीसी और पीसीबी के बीच बातचीत सफल रही, जिसके बाद इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर पाकिस्तान सरकार ने भी मंजूरी दे दी।
इस पूरे मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भी चर्चा का केंद रहे, जिन्होंने बीसीबी और अन्य देशों के बोर्ड की मांग के बाद, मुकाबले के लिए हामी भरी। हालांकि, सवाल उठ रहा है कि मोहसिन ने बॉयकॉट का फैसला क्यों बदला, तो इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही यह भी कहा ही कि उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया।
ICC से अपने लिए नहीं की कोई भी मांग

दरअसल, पाकिस्तान ने बॉयकॉट का फैसला बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटाए जाने के बाद किया था। इसके बाद, कुछ दिनों के इंतजार के बाद पीसीबी ने आईसीसी से मुद्दे को सुलझाने के सम्बन्ध में बातचीत की। इस दौरान यह भी सामने आया कि पाकिस्तान ने भारत के साथ फिर से द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने की डिमांड रखी है। साथ ही यह भी चाहता है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत त्रिकोणीय सीरीज खेले। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में हैंडशेक भी करे। हालांकि, आईसीसी ने इन तीनों ही मांगों को खारिज कर दिया और कहा कि यह उनका डोमेन नहीं है।
ऐसे में मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारत के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने का फैसला क्यों बदला, इसका खुलासा अब हो गया है। नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में रुख अपनाया है और अपने लिए कुछ नहीं मांगा है।
रिपोर्टर के साथ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) की बातचीत आई सामने
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने बॉयकॉट के फैसले को बदले जाने से पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इसी के दौरान उन्होंने कहा कि ये सब करने के पीछे की मंशा बांग्लादेश का साथ देना था और अपने लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) और रिपोर्टर के बीच बातचीत:
मोहसिन नकवी: “बस अब थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा।”
रिपोर्टर: “अच्छी खबर आ रही है?”
मोहसिन नकवी: “हम तो हर वक्त अच्छी खबर ही देते हैं।”
मोहसिन नकवी: “आपने बांग्लादेश का बयान देखा होगा। बांग्लादेश ने रिक्वेस्ट की है कि पाकिस्तान से हम मैच खेलें। निश्चित रूप से, उनका सारा मामला तय हुआ है, तभी उन्हें ये रिक्वेस्ट की है।”
इंटरव्यू : “हमने अपनी कुछ बात मनवाई है उनसे?”
मोहसिन नकवी: “हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था। उनकी बात थी। हमने अपने लिए कुछ नहीं किया।”
Mohsin Naqvi Statement on India Vs Pakistan match #PAKvIND #Pakistan pic.twitter.com/Mm523Uldb3
— Ravish Bisht (@ravishbofficial) February 9, 2026
बांग्लादेश पर ICC ने नहीं लिया कोई एक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश ने अपनी मांग न माने जाने पर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। इसके बाद, माना जा रहा था कि आईसीसी उसके ऊपर कोई एक्शन ले सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एकतरफ, आईसीसी ने पीसीबी को भारत के साथ मैच खेलने के लिए मना लिया, दूसरी तरफ बांग्लादेश को कोई भी सजा नहीं दी। साथ ही उन्हें 2031 वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक आईसीसी टूर्नामेंट होस्टिंग का वादा भी किया है।
FAQs
IND vs PAK मैच कब और कहां खेला जाना है?
ICC और पीसीबी के बीच मीटिंग कहां हुई थी?
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या विराट कोहली? अफगानी ऑलराउंडर ने जानें दोनों में से चुना अपना बैटिंग पार्टनर