Gautam Gambhir Comment On MS Dhoni Instagram Post: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में भारत ने इतिहास रच दिया और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली इकलौती टीम बन गई। फाइनल मैच में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि पूरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम कभी नियंत्रण में नहीं दिखी। इसी वजह से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को 96 रनों की बड़ी जीत भी मिली।
भारत को जीत की सभी ने बधाई दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए लेकिन इनमें से एक पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया, क्योंकि वो एमएस धोनी (MS Dhoni) का था, जो कुछ खास मौकों पर ही अपने दिल की बात कहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस बार धोनी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी, साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर की मुस्कराहट की भी तारीफ की। इस गौती ने भी धोनी को जवाब दिया है।
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने शेयर किया खास इंस्टाग्राम पोस्ट

अहमदाबाद में एमएस धोनी (MS Dhoni) फाइनल मैच के दौरान मौजूद रहे। हालांकि, जब टीम इंडिया चैंपियन बनी, वो मैदान से कब चले गए, किसी को भी भनक नहीं लगी। धोनी चाहते तो मैदान के अंदर आकर लाइमलाइट ले सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। धोनी ने कुछ घंटे बाद, इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में टीम इंडिया को चैंपियन बनने की बधाई दी, साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी खास अंदाज में तारीफ की।
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा,
“अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना बेहद सुखद रहा। कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर खूब जंच रही है, जोश और मुस्कान का मेल कमाल का है, बहुत बढ़िया। आनंद लीजिए दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर!)”
View this post on Instagram
एमएस धोनी (MS Dhoni) के पोस्ट पर गौतम गंभीर ने किया कमेंट
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और गौतम गंभीर के बीच तालमेल ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, जब धोनी ने अपने पोस्ट में गंभीर का जिक्र किया तो सभी को हैरानी हुई लेकिन जब उनके पोस्ट पर टीम इंडिया के हेड कोच का कमेंट आया तो सभी चौंक गए। गंभीर ने धोनी के पोस्ट कमेंट करते हुए लिखा,
“और मुस्कुराने का कितना अच्छा कारण है, आपको देखकर बहुत अच्छा लगा!”
Gautam Gambhir × MS Dhoni 😍
The Indian coach gives a special reply to Dhoni after the T20 World Cup victory 🇮🇳#Cricket #T20WC #MSDhoni pic.twitter.com/HU54UEsY0j
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 9, 2026
IPL 2026 में एमएस धोनी आएंगे नजर
इस महीने की शुरुआत में एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई में CSK के कैंप में नजर आए थे और कुछ दिन अभ्यास भी किया था। हालांकि, फिर उन्होंने कैंप छोड़ दिया और मुंबई आए। यहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी और रिसेप्शन अटेंड किया और फिर 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में पत्नी साक्षी के साथ सेमीफाइनल भी देखने पहुंचे। हालांकि, कम ही लोगों को उम्मीद थी कि धोनी फाइनल में भी नजर आएंगे लेकिन कैप्टेन कूल ख़िताबी मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे और मैच से पहले रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को मैदान के अंदर भी लाए।
अब एमएस धोनी एक बार फिर से चेन्नई लौटेंगे और आईपीएल 2026 के लिए तैयारियों में जुट जाएंगे। इस बार सीजन का आगाज 28 मार्च से होना है।
FAQs
एमएस धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में गंभीर की किस चीज का जिक्र किया?
यह भी पढ़ें: इंडिया ने तीसरी बार जीता खिताब, जानें अब तक किस टीम ने जीती कितनी ट्रॉफी