MS Dhoni vs Rohit Sharma as captain in T20 World Cup: भारत ने अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है और दोनों ही बार अलग-अलग कप्तान रहे। टीम इंडिया अपना टाइटल साल 2007 में जीता था, जो टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण भी था। उस समय कप्तान एमएस धोनी थे। वहीं, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दूसरी बार साल 2024 में किया।
हालांकि, इस बार कप्तानी की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में थी। ऐसे में इन दोनों की तुलना होना लाजिमी हैं कि कौन बेहतर है। ऐसे में हम आपको आंकड़ों की मदद से बताएंगे कि एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कौन बेहतर कप्तान रहा और किसके आंकड़े बेहतर हैं।
T20 World Cup में एमएस धोनी के कप्तान के तौर पर आंकड़े

एमएस धोनी ने जब अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, तब शायद ही सोचा होगा कि उन्हें इतनी जल्दी कप्तानी मिल जाएगी और वो भी आईसीसी टूर्नामेंट में। जब 2007 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला जाना था तो कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया ताकि युवाओं को मौका मिल सके। इसी वजह से चयन समिति ने एमएस धोनी को कप्तान चुना और फिर उन्होंने इतिहास रचते हुए भारत को चैंपियन बना दिया।
इसके बाद, एमएस धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पांच और संस्करण खेले लेकिन भारत को खिताब नहीं दिला पाए। हालांकि, इस दौरान 2014 में टीम इंडिया ने जरूर फाइनल तक का सफर तय किया। टी20 वर्ल्ड कप के छह संस्करण में धोनी ने 33 मैचों में कप्तानी की और भारत को 20 में जीत मिली, जबकि 11 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 1 मैच टाई रहा। धोनी की कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 64.06 रहा।
अगर बल्लेबाजी आंकड़ों की बात करें तो धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान रहते 33 मैचों में 35.26 की औसत और 123.88 की औसत से 529 रन बनाए। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया। वहीं, उन्होंने 36 चौके और 16 छक्के लगाए।
T20 World Cup में रोहित शर्मा के कप्तान के तौर पर आंकड़े
रोहित शर्मा ने खिलाड़ी के तौर पर 2007 से लेकर 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के हर एक संस्करण में हिस्सा लिया लेकिन कप्तान के रूप में उन्होंने आखिरी के दो संस्करण में ही जिम्मेदारी संभाली। विराट कोहली ने 2021 में कप्तानी छोड़ी थी और फिर रोहित को कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद, 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रोहित की अगुवाई में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और फिर 2024 में ख़िताब अपने नाम किया था।
बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के आंकड़ों की बात करें तो उन्होने 14 मैचों में कप्तानी की है और इस दौरान 12 में जीत और 2 में हार का सामना किया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 85.71 का है। वहीं, बल्लेबाजी में रोहित ने 28.69 की औसत से 373 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा रोहित ने 35 चौके और 19 छक्के भी लगाए हैं।
धोनी या रोहित बतौर कप्तान T20 World Cup में किसके आंकड़े बेहतर?
अगर एमएस धोनी और रोहित शर्मा के आंकड़ों की तुलना की जाए तो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में रोहित के आंकड़े बतौर कप्तान ज्यादा बेहतर लगते हैं। रोहित का जीत प्रतिशत 85.71% है, जबकि धोनी का 64.06% है। रोहित ने 14 मैचों में 12 जीत हासिल की हैं, जबकि धोनी ने 33 मैचों में 20 जीत हासिल की हैं। रोहित ने जरूर कम मुकाबलों में कमान संभाली है लेकिन उन्होंने नतीजे भी दिए हैं। वहीं, बल्लेबाजी में धोनी रनों के मामले में रोहित से आगे हैं लेकिन हिटमैन के नाम 4 फिफ्टी हैं। ऐसे में धोनी के मुकाबले रोहित का प्रदर्शन कप्तान के रूप में टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर लगता है।
FAQs
धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप के कितने संस्करण में भारत की कप्तानी की?
रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार कब कप्तानी की थी?
यह भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, इस भारतीय को बताया T20 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार