IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के मोस्ट अवेटेड मैच भारत-पाकिस्तान की शुरुआत आज शाम 7:00 से होने जा रही है। यह मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच से पहले काफी ज्यादा बवाल हुआ था और मैच के दौरान भी बवाल होने की उम्मीद है। हालांकि इन्हीं सब चीजों के पीछे एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
Ind vs Pak मैच से पहले बजेगा बैन हुआ गाना

दरअसल, कुछ समय पहले रिलीज हुई धुरंधर फिल्म को पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान में बैन कर दिया था। लेकिन इस फिल्म का गाना भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले स्टेडियम में बजता दिखाई देगा, जिससे पाकिस्तानी फैंस को काफी दिक्कत होगी। हालांकि इस गाने पर सभी झूमते नजर आए थे।
इस गाने की धुन पर पाकिस्तान के अंडर-19 टीम के खिलाड़ी भी डांस करते और वीडियो बनाते नजर आए थे। ऐसे में खिलाड़ियों को इससे शायद कोई तकलीफ नहीं होगी। लेकिन वहां की सरकार को जरूर तकलीफ हो सकती है।
मालूम हो कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan T20 World Cup) से पहले इंडियन रैपर हनुमानकाइंड परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं और उन्होंने ही धुरंधर फिल्म के टाइटल ट्रैक में रैप किया है। आर प्रेमदासा स्टेडियम में हनुमानकाइंड की परफॉरमेंस टॉस से आधे घंटे पहले यानी 6 बजे से शुरू होगी और मैच की पहली गेंद 7 बने डाली जाएगी।
🚨 DHURANDHAR SONG AT INDIA Vs PAKISTAN MATCH 🚨
– The song from the blockbuster Dhurandher movie that was banned in Pakistan will be played before India Vs Pakistan Match at Colombo today. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/TsHtxsGiuc
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 15, 2026
यह भी पढ़ें: होटल भुगतान नहीं हुआ, तो सड़क पर बैठने को मजबूर पाकिस्तानी खिलाड़ी, पैसे नहीं, इज्जत भी गई
एशिया कप 2025 के बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें
मालूम हो कि लास्ट टाइम दोनों टीमें एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) के फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने थीं। इस दौरान काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि अंततः भारत ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया था। यह अलग बात है कि भारत ट्रॉफी अपने साथ इंडिया नहीं ला सकी थी और उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय क्रिकेट टीम कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए जीत दर्ज करेगी।
Not just on the field… India are winning off it too. 🇮🇳🔥
From power hitting to punchlines, #TeamIndia fans bring their A-game in a fun roast battle, and the edge was clear! 😉
Just 3 hours to go! #MenInBlue look to make it 8-1 against Pakistan 🤩
ICC Men’s #T20WorldCup 👉… pic.twitter.com/3BuGQO3cYj
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और इस दौरान 7 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार पाकिस्तान टीम ने मैच अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने यह एकमात्र मैच साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जीता था। उम्मीद रहेगी कि यह राइवलरी में भारत बीते हर बार की तरह फिर विजई होगी।
FAQs
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: नेपाल को 9 विकेट से हरा शान से सुपर-8 पहुंची वेस्टइंडीज, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें क्वालीफाई