Posted inICC T20 World Cup

नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की क्रिकेट पर बात, इन विदेशी खिलाड़ियों की जमकर सराहना

Narendra Modi ने ‘मन की बात’ में की क्रिकेट पर बात, इन विदेशी खिलाड़ियों की जमकर सराहना

Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के साथ-साथ स्पोर्ट्स की दुनिया में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। जब भी खेल के क्षेत्र में भारतीय टीम या फिर कोई खिलाड़ी अच्छा करता है तो मोदी जी उसकी तारीफ जरूर करते हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, प्रधानमंत्री भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी नजर बनाए हुए हैं।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय मूल के खिलाड़ी भी चर्चा में रहे, जो यूएसए, कनाडा और ओमान जैसे टीमों में थे लेकिन अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी। प्रधानमंत्री ने ऐसे ही खिलाड़ियों का अपने साप्ताहिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’में जिक्र किया और उनकी तारीफ भी की।

‘मन की बात’ प्रोग्राम में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सहायक टीमों में शामिल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Narendra Modi ने ‘मन की बात’ में की क्रिकेट पर बात, इन विदेशी खिलाड़ियों की जमकर सराहनारविवार को अपने साप्ताहिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देश को सम्बोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि भारतीय मूल के कई खिलाड़ी अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, श्रेयस मोव्वा; यूएसए के मोनांक पटेल, सौरभ रंजने, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार; ओमान के जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, करण सोनावले, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मूल के कई एथलीट अपने-अपने देशों को गौरवान्वित कर रहे हैं, और उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वैश्विक खेल आयोजनों में उनकी सफलता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वे अपनी मातृभूमि से जुड़े रहते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विदेशी टीमों में शामिल भारतीय मूल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पीएम मोदी हुए खुश

अपने रेडियो शो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा,

“मैं अक्सर कहता हूं कि जो खेलता है, वही खिलता है। खेल हमें एकजुट भी करता है। आप इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप के मैच देख रहे होंगे। मुझे यकीन है कि मैच देखते समय आपकी नजर किसी खास खिलाड़ी पर जरूर होगी। जर्सी भले ही किसी दूसरे देश की हो, लेकिन उसका नाम सुनते ही आपको एहसास होता है कि वह हमारे देश का है। ये पल आपको थोड़ी खुशी देते हैं क्योंकि खिलाड़ी भारतीय मूल का है और उस देश के लिए खेल रहा है जहां उसका परिवार बसा हुआ है। वे अपने देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं और पूरे दिल से उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। कनाडा की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक है।”

मोदी जी ने आगे कहा,

“कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा पंजाब के गुरदासपुर से हैं, और नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ से हैं। इस सूची में हर्ष ठाकर और श्रेयस मोव्वा जैसे कई नाम शामिल हैं, जो भारत और कनाडा को गौरवान्वित कर रहे हैं। अमेरिकी टीम में भारत के घरेलू क्रिकेट के कई खिलाड़ी हैं। अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीमों के लिए खेल चुके हैं, मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह और दिल्ली के मिलिंद कुमार अमेरिकी टीम के गौरव हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में खेल चुके कई खिलाड़ी अब ओमान की टीम का हिस्सा हैं। जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, करण, जय और आशीष ओमान क्रिकेट टीम के मजबूत खिलाड़ी हैं।”

इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस बात पर भी ख़ुशी जताई कि भारतीय मूल के खिलाड़ी न्यूजीलैंड, यूएई और इटली जैसी टीमों में भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा,

“भारतीय मूल के कई ऐसे खिलाड़ी अपने देशों को गौरवान्वित कर रहे हैं और वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। यही भारतीयता की विशेषता है। भारतीय जहां भी जाते हैं, अपनी मातृभूमि से जुड़े रहते हैं। और वे अपने कार्यस्थल, यानी जिस देश में रहते हैं, उसकी संस्कृति को निखारने में भी अपना योगदान देते हैं।”

FAQs

प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो शो पर किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की?
भारतीय मूल

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बार-बार क्यों हार रही पाकिस्तान? शोएब अख्तर ने अब जाकर बताया सटीक कारण

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!