Netherlands vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है और आज टूर्नामेंट का चौथा दिन है। दिन का पहला मुकाबला दो सहायक टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नीदरलैंड और नामीबिया की टक्कर हुई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 7 विकेट से हराकर मौजूदा संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में 156/8 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में नीदरलैंड (Netherlands) ने 18 ओवर में ही 159/3 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नीदरलैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर बास डी लीड रहे, जिन्होंने पहले 2 विकेट झटके और फिर 72 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
नामीबिया की तरफ से जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन के अलावा कोई नहीं खेल पाया बड़ी पारी

नीदरलैंड (Netherlands) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और नामीबिया को शुरुआत में ही झटका लग गया। ओपनर लॉरेन स्टीनकम्प 6 गेंदों में 6 रन बनाकर तीसरे ओवर में आउट हुए। इसके बाद, जान फ्रायलिंक और जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन फिर 60 के स्कोर पर नामीबिया को दूसरा झटका लग गया। फ्रायलिंक 26 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया लेकिन ज्यादा देर नहीं सफल हो पाए और 9 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने।
जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने जेजे स्मिट के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। लॉफ्टी-ईटन का विकेट 107 के स्कोर पर गिरा और उन्होंने आउट होने से पहले 38 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। स्मिट ने 15 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और जिस कारण ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। नीदरलैंड (Netherlands) की तरफ से लोगन वान बीक और बास डी लीड ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
बास डी लीड की तूफानी पारी से नीदरलैंड (Netherlands) की आसान जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड (Netherlands) की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही और मैक्स ओ’डॉड 7 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। 46 के स्कोर पर माइकल लेविट भी चलते बने, जिन्होंने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। नंबर 3 पर आए बास डी लीड ने मोर्चा संभाला और कॉलिन एकरमैन के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार ले गए।
एकरमैन 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन डी लीड ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा करते हुए टीम लक्ष्य तक पहुंचा दिया। डी लीड ने 48 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
नीदरलैंड (Netherlands) की जीत से ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में हुई हलचल
नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत के बाद नीदरलैंड (Netherlands) का पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया है और उसके दो मैचों में दो अंक हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 2-2 अंक हैं। हालांकि, भारत का नेट रन रेट इन दोनों ही टीमों से ज्यादा है और वो टॉप पर कायम है। वहीं, पाकिस्तान को अपने नेट रन रेट के कम होने के कारण तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है, जबकि नीदरलैंड ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। नामीबिया की टीम चौथे और यूएसए की टीम पांचवें स्थान पर है। इन दोनों ने ही एक-एक मैच खेला है और उसमें इन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
अगर नामीबिया की टीम नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर लेती तो फिर भारत को झटका लग सकता था और उसे अपना पहला स्थान गंवाना पड़ता। ऐसे में नीदरलैंड की बड़ी जीत से टीम इंडिया को फायदा हो गया।
ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
| क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 1.45 |
| 2 | नीदरलैंड्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.356 |
| 3 | पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.24 |
| 4 | यूएसए | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -1.033 |
| 5 | नामीबिया | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -1.45 |
FAQs
नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड ने कितने अंतर से जीत हासिल की?
नीदरलैंड ने जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन सा स्थान हासिल कर लिया है?
यह भी पढ़ें: BCCI का फैसला या मजबूरी? ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखने की वजह आई सामने