New Zealand Cricket Team Playing 11 For India Match: सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को एकतरफ़ा मात देने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और फाइनल मैच में उसकी टक्कर होगी भारत के साथ। भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होने जा रहा है। तो आइए इस मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 पर एक नजर डाल लेते हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में चांस

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीत टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम मैदान पर उतरते दिखाई देगी और इस दौरान इस टीम के लिए ओपन करते हुए हमें टिम सीफ़र्ट और फ़िन एलन नजर आ सकते हैं। कीवी फैंस की उम्मीद रहेगी की ये दोनों उसी तरह का प्रदर्शन करें, जिस तरह से सेमीफाइनल में खेलते नजर आए थे। इस दौरान नंबर 3 पर राचिन रविंद्र दिखाई दे सकते हैं, जोकि इस टीम के लिए अब तक कमाल करते आए हैं।
स्टार ऑल राउंडर और फील्डर ग्लेन फिलिप्स हमें चौथे जबकि मार्क चैपमैन पांचवें पर डेरिल मिशेल छठे पायदान पर आते दिखाई दे सकते हैं। जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर ऑल राउंडर के रूप में सातवें और आठवें नंबर तक आ गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी को भी मजबूत कर सकते हैं। इस 11 में कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन भी गेंदबाज के रूप में दिखाई दे सकते हैं, जिस तरह ये टीम सेमी फाइनल में एकजुट होकर जीत दर्ज करते दिखी थी उसी तरह से इससे फाइनल में प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है।
So, it all comes down to this ⚔️
A cracker of a final awaits on Sunday 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/I9P9yQ7hjh
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
फाइनल मैच के लिए New Zealand की संभावित 11
टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फ़िन एलन, राचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
दूसरी बार फाइनल में आई है कीवी टीम
बताते चलें कि कीवी क्रिकेट टीम एकमात्र बार 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल में पहुंची थी। उस दौरान फाइनल मुकाबले में उसकी टक्कर ऑस्ट्रेलिया से हुई थी और ऑस्ट्रेलिया ने उसे आसनी से हराकर उसका ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया था। उस दौरान इस टीम को लीड करते नजर आए थे केन विलियमसन।
इस बार इसके जितने के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि पहले के मुकाबले इसका गेम काफी इंप्रूव हो चुका है और न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में भारत को लगातार हराया है।
India have never beaten New Zealand in ICC men’s T20 World Cup
New Zealand have won 2 ICC Trophies
2000 Champions Trophy: New Zealand beat India
2021 WTC Final: New Zealand beat India
They’ve beaten India twice!
— Sarang Bhalerao (@bhaleraosarang) March 5, 2026
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कहां देखें?
यह भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव की एंट्री, अर्शदीप सिंह नहीं इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में करेंगे रिप्लेस