Posted inICC T20 World Cup

कोई रिस्क नहीं! नीदरलैंड के खिलाफ फुल पावर में टीम इंडिया, अभिषेक-ईशान-सूर्या के साथ ये होगी प्लेइंग 11

कोई रिस्क नहीं! नीदरलैंड के खिलाफ फुल पावर में Team India, अभिषेक-ईशान-सूर्या के साथ ये होगी प्लेइंग 11

Team India Playing 11 Against Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का रोमांच अब से कुछ दिन बाद शुरू होने वाला है। भारत ने भी सुपर-8 में जगह बना ली है लेकिन उसका अभी एक ग्रुप मैच शेष है, जो नीदरलैंड से होना है। नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 18 फरवरी को मैदान में उतरना है और यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत (Team India) के पास सुपर-8 से पहले नीदरलैंड के खिलाफ ही मुकाबला शेष है। ऐसे में उसका प्रयास अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 उतारने का होगा। इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली अंतिम ग्यारह की तुलना में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

अर्शदीप सिंह को नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद

कोई रिस्क नहीं! नीदरलैंड के खिलाफ फुल पावर में Team India, अभिषेक-ईशान-सूर्या के साथ ये होगी प्लेइंग 11

पाकिस्तान के खिलाफ भारत (Team India) ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला था। यहां की पिच धीमी थी और स्पिनर्स के लिए मददगार कंडीशंस थी। इसी वजह से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया ने बाहर बिठा दिया था और उनकी जगह कुलदीप यादव को शामिल किया था। कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी और किफायती होने के साथ-साथ एक विकेट भी झटका था। हालांकि, अहमदाबाद में भारत को शायद एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाने की जरूरत न पड़े, क्योंकि टीम में आलरेडी वरुण चक्रवर्ती के साथ स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं। ऐसे में कुलदीप को ड्रॉप करते हुए अर्शदीप को शामिल किया जा सकता है।

वैसे भी सुपर-8 में अर्शदीप सिंह की नई गेंद से काफी अहम भूमिका होने वाली है। इसी वजह से भारत (Team India) उन्हें लगातार दो मैचों में बाहर नहीं बिठाएगा। यही कारण है कि अर्शदीप हमें नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलते नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया (Team India) के लिए बल्लेबाजी में ये धुरंधर मचा सकते हैं कोहराम

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) की बल्लेबाजी का दारोमदार उन्हीं चेहरों पर रहेगा, जो अभी तक मुख्य रूप से नजर आए हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी नजर आने की संभावना है। भारत चाहेगा कि अभिषेक के बल्ले से रन आएं, क्योंकि उन्होंने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही शून्य पर आउट हुए। वहीं, ईशान काफी अच्छी लय में हैं हौर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की धुआंधार पारी भी खेली थी।

इन दोनों के बाद, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं। इन दोनों से तूफानी बल्लेबाजी की आस होगी, पाकिस्तान के खिलाफ इनके बल्लेबाजी पर अप्रोच पर सवाल उठे थे लेकिन आखिरी में भारत ने बाजी मार ली थी। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के साथ फिनिशर रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर गेंद से भी कमाल का दारोमदार होगा।

हार्दिक, दुबे और अक्षर के साथ ये स्पेशलिस्ट गेंदबाज आ सकते हैं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नजर

भारत (Team India) के पास हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के रूप में गेंदबाजी को गहराई प्रदान करने वाले ऑलराउंडर हैं। इसी वजह से टीम इंडिया प्लेइंग 11 में तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ नजर आ सकती है। मुख्य स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के जोड़ीदार के रूप में जसप्रीत बुमराह नजर आ सकते हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड का मुकाबला कब है?
18 फरवरी

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट, BCCI के ऐलान से फैंस चौंके, इस खिलाड़ी को टीम में मिली वाइल्डकार्ड एंट्री

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!