Posted inICC T20 World Cup

बटलर-साल्ट नहीं इंग्लैंड का ये खिलाड़ी भारत के लिए बन सकता खतरा, गेंद-बल्ले दोनों से पलट देता मैच

बटलर-साल्ट नहीं England का ये खिलाड़ी भारत के लिए बन सकता खतरा, गेंद-बल्ले दोनों से पलट देता मैच

India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मार्च यानी आज से सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाना है। वहीं, 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

फाइनल में जगह बनाने के लिए से भारत को हर हाल में इंग्लैंड (England) को हराना होगा, जो आसान काम नहीं होगा, क्योंकि इंग्लिश टीम के पास कई धुआंधार खिलाड़ी मौजूद हैं। जोस बटलर, फिल साल्ट, कप्तान हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी अपने दिन पर मैच विनर हो सकते हैं। हालांकि, इंग्लैंड का एक खास खिलाड़ी जबरदस्त लय में है और इससे टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है।

भारत को England के इस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा

बटलर-साल्ट नहीं England का ये खिलाड़ी भारत के

5 मार्च को जब वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना इंग्लैंड (England) से होगा, तो उससे सबसे ज्यादा खतरा इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स से होगा। जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद से बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है और अब तक चार बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं। इंग्लैंड के सात मैचों में चार में जैक्स ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया और अपनी टीम को सफलता दिलाई। जैक्स बल्लेबाजी के दौरान अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हैं और गेंदबाजी में जरूरत पड़ने पर विकेट निकालने में सफल रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक जब भी इंग्लैंड (England) की टीम मुश्किल में नजर आई है, विल जैक्स ने पूरी तरह से मैच निकालने की जिम्मेदारी निभाई है। नेपाल के खिलाफ जैक्स ने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 39 रन जड़कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था और बाद में उनकी टीम को 4 रनों से जीत हासिल हुई थी। इटली के खिलाफ भी जैक्स ने ही इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक ले जाने का काम किया था।

पाकिस्तान के खिलाफ जैक्स ने 28 रनों की अहम पारी खेली थी और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले गए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में 32 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके थे। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 21 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए थे।

विल जैक्स बन सकते हैं भारत के लिए सेमीफाइनल में सबसे बड़ा खतरा

इस तरह विल जैक्स बल्ले और गेंद दोनों से ही अच्छा कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में अभी तक जैक्स ने 63.66 की औसत और 176.85 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, गेंदबाजी में जैक्स ने 22.14 की औसत से 7 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 10 से भी कम की है। ऐसे में भारत को जैक्स के लिए खास योजना बनानी होगी, क्योंकि अगर वो अच्छा करने में कामयाब रहे तो टीम इंडिया को झटका लग सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारत और इंग्लैंड (England) का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

इंग्लैंड का स्क्वाड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद

FAQs

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कब होना है?
5 मार्च

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, MATCH PREDICTION: 90% जीत जाएगी ये टीम, पहली इनिंग से लेकर पावरप्ले तक के स्कोर भी जानें

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!