India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने से भारत एक कदम दूर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार से भारत का नेट रन रेट काफी खराब हो गया था लेकिन फिर प्रोटियाज ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात दी। इसके बाद, भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस तरह अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।
वेस्टइंडीज ने भी अपना पहला मुकबला काफी अच्छे अंतर से जीता था लेकिन दक्षिण अफ्रीका से बड़ी हार मिली। इसी वजह से 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच नॉकआउट मुकाबला बन गया है, जो भी टीम जीतेगी, उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। ऐसे में जानिए भारत (India) को कितने अंतर से जीत पर सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ कितने अंतर की जीत से मिलेगा भारत (India) को सेमीफाइनल का टिकट?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार के बाद, भारत (India) के नेट रन रेट की चिंता सभी को सता रही थी, क्योंकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराकर अपना नेट रन रेट काफी अच्छा कर लिया था। हालांकि, जब वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका ने हराया तो भारत के लिए नेट रन रेट की चिंता खत्म कर दी और मामला सिर्फ शेष दो मैचों में जीत पर आ गया। इसके बाद, भारत ने कल चेन्नई में जिम्बाब्वे को हराया लेकिन उसका नेट रन रेट अभी माइनस में है। भारत का नेट रन रेट -0.100 है।
ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि भारत (India) को वेस्टइंडीज के खिलाफ कितने रनों या विकेट से जीत दर्ज करनी चाहिए, ताकि सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाए तो बता दें कि अब टीम इंडिया के लिए नेट रन रेट चिंता नहीं है। पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान सेमीफाइनल में पक्का कर लिया है, जबकि जिम्बाब्वे एलिमिनेट हो गया है। इसी वजह से अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही शेष एक स्थान के लिए टक्कर है। कोलकाता में खेले जाने वाले मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, अंतिम 4 में जगह बना लेगी। यानी अब भारत को सिर्फ जीत चाहिए, वो चाहे 1 रन से हो या 1 विकेट से।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया अपना पुराना रंग, मिली धमाकेदार जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक भारतीय बल्लेबाज ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए थे, इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) की तरफ से बड़ा टोटल नहीं देखने को मिला था। लेकिन चेन्नई में भारतीय टीम की बल्लेबाजी जबरदस्त लय में नजर आई और इसी वजह से भारत ने 256/4 का स्कोर बनाया, जो टूर्नामेंट इतिहास में उसका सबसे बड़ा टोटल भी है। आउट ऑफ़ फॉर्म अभिषेक शर्मा ने लय में वापसी की और सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, हार्दिक ने भी नाबाद 50 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अभी तेजतर्रार पारियां खेली।
257 का लक्ष्य जिम्बाब्वे के लिए काफी बड़ा साबित हुआ और टीम पूरे ओवर खेलकर 184/6 का ही स्कोर बना पाई। इस दौरान जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता।
FAQs
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या हासिल करने की जरूरत है?
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6…. 14 गेंदों में फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, DY पाटिल टूर्नामेंट में उड़ाए दनादन छक्के