Posted inICC T20 World Cup

अब सड़क पर भीख मांगते नजर आएगी पाकिस्तान टीम, इस करतूत के लिए चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये

अब सड़क पर भीख मांगते नजर आएगी Pakistan टीम, इस करतूत के लिए चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये

Pakistan Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर सुपर-8 में ही समाप्त हो गया। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने चार में से तीन मुकाबले जीते थे लेकिन उसे भारत से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तीन जीत के कारण पाकिस्तान ने अगले राउंड में जगह बना ली थी लेकिन फिर उसका एक मैच रद्द हो गया और एक में उसे हार मिली। आखिरी मुकाबले में बड़ी जीत की दरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

इसी वजह से पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) को सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होना पड़ा। खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान की काफी आलोचना भी हो रही है और अब पीसीबी ने कड़ा एक्शन लेते हुए खिलाड़ियों पर भारी-भरकम जुर्माना ठोका है।

T20 World Cup 2026 में सेमीफाइनल के पहले ही बाहर होने PCB ने खिलाड़ियों लगाया जुर्माना

अब सड़क पर भीख मांगते नजर आएगी Pakistan Team, इस करतूत के लिए चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) से काफी उम्मीदें थी और उनकी कम से कम सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावना लग रही थी लेकिन सुपर-8 में औसत प्रदर्शन का खामिया पाक को भुगतना पड़ा। पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बड़े मैचों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। इसी वजह से टीम को दूसरे राउंड में एक जीत से ही संतोष करना पड़ा और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के खराब प्रदर्शन से पीसीबी खुश नहीं है और एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी पर 5 मिलियन का फाइन लगाया है, जो पाकिस्तानी रुपये में हैं। अगर इसकी भारतीय रुपये में वैल्यू निकालें तो यह 16.28 लाख रुपये होगी। यानी पाकिस्तान के सभी 15 खिलाड़ियों के फाइन को मिलाकर धनराशि करोड़ों रुपये की होगी।

पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से PCB नाराज

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर फाइन लगाने का फैसला पीसीबी ने भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली हार के बाद ही ले लिया था, इसका खुलासा रिपोर्ट में किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने खिलाड़ियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि अब पैसों के रूप में फायदा तभी मिलेगा, जब प्रदर्शन होगा। भारत के खिलाफ एशिया कप में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) को तीन बार हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हार का सिलसिला जारी रहा। श्रीलंकाई कंडीशंस के हिसाब से पाकिस्तान के पास मजबूत गेंदबाजी विभाग था लेकिन इसका फायदा टीम नहीं उठा पाई।

ग्रुप स्टेज में भारत के अलावा नीदरलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान लगभग मुकाबला हारने की कगार पर पहुँच गया था लेकिन आखिरी में फहीम अशरफ की बल्लेबाजी से जीत हासिल कर ली थी। इसके बाद, यूएसए को हराया था और फिर आखिरी मैच में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह पक्की की थी। इस राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उसे 2 विकेट से हार मिली थी। जबकि श्रीलंका के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत दर्ज की और उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से कम रहा। इसी वजह से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली और पाकिस्तान को बाहर होना पड़ा।

PCB ने खराब प्रदर्शन के कारण लिया एक्शन

पाकिस्तान टीम के साधारण प्रदर्शन से फैंस के साथ-साथ पीसीबी भी नाराज है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी पर 5 मिलियन रुपये का फाइन लगाया गया है। अधिकारियों ने साफ़ कर दिया है कि अगर अच्छे रपदर्शन का इनाम मिलता है तो खराब प्रदर्शन के लिए पेनल्टी भी लगेगी। इस चीज की जानकरी टीम को भारत के खिलाफ हार के बाद दे गई थी।

अब देखना होगा कि पाकिस्तान टीम की तरफ से फैसले का विरोध होता है या फिर सभी खिलाड़ी खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए जुर्माने को स्वीकार कर लेंगे।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम किस राउंड से बाहर हुई?
सुपर-8

यह भी पढ़ें: विराट-रोहित छूटे पीछे, संजू सैमसन ने रचा इतिहास, भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बने ये चौंकाने वाले रिकॉर्ड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!