Posted inICC T20 World Cup

अब नहीं चाहिए 2 जीत, एक मुकाबला जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

अब नहीं चाहिए 2 जीत, एक मुकाबला जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी Team India

Team India’s semi-final scenario with just one win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का रोमांच चल रहा है। अभी तक इस राउंड में चार मुकाबले हुए हैं, जिसमें से तीन का नतीजा निकला है, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत ने भी अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी।

इस बड़ी हार से टीम इंडिया (Team India) का नेट रन रेट माइनस में काफी ज्यादा नीचे चला गया। ऐसे में माना जा रहा था कि अपने शेष दो मैचों में जीत के बावजूद सूर्यकुमार यादव की टीम को बाहर होना पड़ सकता है। हालांकि, अब एक जीत से भी भारत का काम हो सकता है। ये कैसे संभव होगा इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले ग्रुप X की पॉइंट्स टेबल जान लेते हैं।

IND vs SA और WI vs ZIM मैच के बाद ग्रुप X की पॉइंट्स टेबल का ऐसा है हाल

अब नहीं चाहिए 2 जीत, एक मुकाबला जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी Team India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप X की टीमों ने अभी सिर्फ एक-एक मुकाबला ही खेला है। पहले भारत (Team India) और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत हुई और फिर वेस्टइंडीज का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। दक्षिण अफ्रीका को 76 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई, जबकि वेस्टइंडीज ने 107 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

इन दो मुकाबलों के बाद ग्रुप X की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज है। वेस्टइंडीज के खाते में 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +5.350 है। इसके बाद, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका मौजूद है । दक्षिण अफ्रीका के भी 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +3.800 है। तीसरे स्थान पर टीम इंडिया है, जिसके खाते में एक भी अंक नहीं हैं और उसका नेट रन रेट भी -3.800 है। सबसे अंतिम यानी चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे मौजूद है। जिम्बाब्वे का भी पॉइंट्स टेबल में अभी खाता नहीं खुला है और उसका नेट रन रेट -5.350 है।

सुपर-8 के ग्रुप X की पॉइंट्स टेबल 

क्रम टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 वेस्टइंडीज 1 1 0 0 2 +5.350
2 दक्षिण अफ्रीका 1 1 0 0 2 +3.800
3 भारत 1 0 1 0 0 -3.800
4 ज़िम्बाब्वे 1 0 1 0 0 -5.350

सिर्फ एक जीत से Team India के लिए कैसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा

अभी तक चर्चा चल रही थी कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर भारत (Team India) भी टूर्नामेंट से खराब नेट रन रेट के कारण बाहर हो सकता है लेकिन अब एक नया समीकरण सामने आया है, जिसमें कुछ चीजें ठीक वैसी ही हुईं, जैसी हम बताने जा रहे हैं तो सिर्फ एक जीत से ही टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा खुल सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे दक्षिण अफ्रीका का समर्थन भी चाहिए होगा।

सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका को अभी अपने दो मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से खेलने हैं। ऐसे में इन दोनों ही मैचों में उसे बड़े अंतर से जीत मिलनी चाहिए, ताकि इन दोनों ही टीमों का नेट रन रेट नीचे आ जाए। इस तरह एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। अब लड़ाई दूसरे स्थान के लिए होगी और वेस्टइंडीज व जिम्बाब्वे के पास एक-एक मैच शेष रहेगा।भारत (Team India) को अभी दो मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलने हैं। अगर भारत को जिम्बाब्वे से बेहद करीबी हार यानी 5 से भी कम रनों या 1-2 विकेट से मिले तो उसका नेट रन रेट बहुत ज्यादा नीचे नहीं जाएगा।

इसके बाद, अपने अंतिम सुपर-8 मैच में अगर भारत ने वेस्टइंडीज को 100 से भी ज्यादा रनों के अंतर से हरा दिया तो फिर वेस्टइंडीज का नेट रन रेट काफी कम हो जाएगा, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिल जाएगा। इस तरह भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के 2-2 अंक हो जाएंगे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की शेष दो मैचों में जीत, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ज्यादा अंतर से हार न हो और वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की 100 रनों से ज्यादा के अंतर से जीत जरूरी है। अगर ये सब संभव हुआ तो भारत सिर्फ जीत से ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

FAQs

क्या भारत का सिर्फ एक जीत के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचना संभव है?
हां
सेमीफाइनल में सिर्फ जीत से पहुंचने के लिए भारत को किस टीम का समर्थन चाहिए होगा?
दक्षिण अफ्रीका

यह भी पढ़ें: 2 मैच जीतकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, अंकतालिका ने बिगाड़ा खेल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!