Posted inICC T20 World Cup

NRR का खेल! जिम्बाब्वे को इतने अंतर से हराएगा तो सेमीफाइनल खेलेगा भारत

NRR का खेल! जिम्बाब्वे को इतने अंतर से हराएगा तो सेमीफाइनल खेलेगा भारत 1

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी यानी आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि इसके नतीजे से काफी हद तक तय हो जाएगा कि कौन सी टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी और किसकी आगे जाने की संभावना बरकरार रहेगी।

भारत (India) को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से मिली हार के कारण उसका नेट रन रेट काफी खराब हो गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नेट रन रेट बहुत ज्यादा है। एक ग्रुप से दो टीमें ही सेमीफाइनल में जा सकती हैं और अभी भारत की उम्मीदें काफी कम हैं।

दक्षिण अफ्रीका से बड़ी हार के कारण भारत (India) का मामला हुआ खराब

NRR का खेल! जिम्बाब्वे को इतने अंतर से हराएगा तो सेमीफाइनल खेलेगा India

22 फरवरी को सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत (India) का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ था। उम्मीद थी कि टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली स्ट्रीक को बरकरार रखते हुए इस राउंड में भी विजयी शुरुआत करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट के इतिहास की उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187/7 का स्कोर बनाया, जवाब में टीम इंडिया को 111 के स्कोर पर समेट दिया।

इस हार से भारत (India) को तगड़ा झटका लगा और उसका नेट रन रेट काफी नीचे चला गया। भारत का नेट रन रेट -3.800 है। ऐसे में उसे अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ काफी बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी। वो मार्जिन कितना होना चाहिए, इसके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत (India) को दर्ज करनी होगी इतनी बड़ी जीत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है। इस मुकाबले में भारत को जीत तो चाहिए ही होगी, साथ ही नेट रन रेट को भी कवर करना होगा, क्योंकि माइनस में नेट रन रेट होगा, तो बाद में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की रेस में पिछड़ना पड़ सकता है।

हालांकि, दिन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी मुकाबला होना है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया तो फिर भारत के लिए नेट रन रेट की समस्या खत्म हो जाएगी और उसके लिए अपने शेष दो मुकाबलों में जीत जरूरी होगी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका को हार मिली तो फिर भारत को नेट रन रेट सुधारना होगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से भारत को अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए कम से कम 77 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर इससे कम अंतर से जीत मिली तो टीम इंडिया का नेट रन रेट माइनस में ही रहेगा, जो आगे के लिहाज से सही नहीं होगा। इसी वजह से अगर भारत ने पहले बल्लेबाजी की तो उसे कम से कम जीत का अंतर इतने रनों का रखना होगा, तभी सफलता हाथ लग पाएगी। हालांकि, अगर भारत ने लक्ष्य का पीछा किया तो फिर समीकरण ज्यादा मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि फिर बचे हुए विकेटों के साथ-साथ गेंदों की संख्या भी मायने रखेगी।

FAQs

भारत को अपना नेट रन रेट प्लस में करने के लिए जिम्बाब्वे को कम से कम कितने रनों से हराना होगा?
77 रन
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 मुकाबला कब खेला जाना है?
26 फरवरी

यह भी पढ़ें: BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने की दी इजाजत, रवाना होंगे अब ये बड़े नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!