Posted inICC T20 World Cup

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 स्टार खिलाड़ी

NZ vs AFG: New Zealand ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 स्टार खिलाड़ी

NZ vs AFG: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने अफगानिस्तान को हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शुरूआती झटकों के बावजूद अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 183 के टारगेट को 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और उसकी पारी में 13 गेंदें शेष रही।

टूर्नामेंट के ग्रुप डी में शामिल न्यूजीलैंड (New Zealand) और अफगानिस्तान के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ज्यादा करीबी मैच नहीं हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 183/5 का स्कोर बनाया।

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड (New Zealand) की जीत के ये दो खिलाड़ी रहे हीरो

NZ vs AFG: New Zealand ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 स्टार खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड (New Zealand) को अपने पहले मुकाबले में जीत दो स्टार खिलाड़ियों के दम पर मिली, जिन्होंने बल्ले से दम दिखाया और न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में ले गए और फिर बाद के बल्लेबाजों ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ये दो खिलाड़ी टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स हैं ।

डेवोन कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड (New Zealand) ने विकेटकीपर और ओपनर के रूप में टिम साइफर्ट को चुना और उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से खुद के चयन को पूरी तरह सही साबित कर दिया। साइफर्ट ने 42 गेंदों में 154.76 की स्ट्राइक रेट से 65 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

वहीं, बात करें ग्लेन फिलिप्स की तो उन्होंने भी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज की अच्छी फॉर्म को बरकरार रखा और एक जबरदस्त पारी खेली। फिलिप्स ने 25 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की बदौलत 42 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.00 का रहा।

न्यूजीलैंड (New Zealand) और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले का कैसा रहा पूरा हाल?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में घास वाले विकेट पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पावरप्ले के समाप्त होने तक ज्यादा सही साबित होता नहीं नजर आया, क्योंकि अफगान टीम ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। इब्राहिम जादरान ने 12 गेंदों में 10 रन बनाए और छठे ओवर में ही 35 के स्कोर पर आउट हुए। इसी ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज भी चलते बने और उनके बल्ले से 22 गेंदों में 27 रनों की पारी आई।

44/2 के स्कोर से अफगानिस्तान की पारी को जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ाने का काम गुलबदीन नैब और सेदिकुल्लाह अटल ने किया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी करते स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, 123 के स्कोर पर सेदिकुल्लाह 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। गुलबदीन ने शानदार अर्धशतक बनाया लेकिन फिर वो भी 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर चलते बने। डार्विश रसूली ने 13 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 14 और मोहममद नबी ने 10* रन बनाए। न्यूजीलैंड (New Zealand) की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

शुरूआती झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड (New Zealand) ने दर्ज की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड (New Zealand) की शुरुआत खराब रही और पारी के दूसरे ही ओवर में मुजीर उर रहमान ने दो बड़े झटके दिए। मुजीब ने सबसे पहले विस्फोटक ओपनर फिन एलन को आउट किया, जो 1 रन ही बना पाए। वहीं, रचिन रवींद्र को खाता भी नहीं खोलने दिया। ऐसे में 14 के स्कोर तक 2 विकेट गिरने से न्यूजीलैंड मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन फिर टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने 74 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूती दी।

इसके बाद, 88 के स्कोर पर फिलिप्स 42 रन बनाकर आउट हो गए। साइफर्ट ने फिफ्टी पूरी की लेकिन 65 के निजी स्कोर पर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हो गए। लगा कि अफगानिस्तान मैच में वापसी कर लेगा लेकिन मार्क चैपमैन ने 17 गेंदों में 28 और डैरिल मिचेल ने 14 गेंदों में 25* रन बनाकर न्यूजीलैंड को पिछड़ने नहीं दिया और फिर आखिरी में कप्तान मिचेल सैंटनर ने 8 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले।

FAQs

अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड ने कितने विकेट से हराया?
5 विकेट
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए?
टिम साइफर्ट (65 रन)

यह भी पढ़ें: IND vs NAM, MATCH PREVIEW: भारत का दबदबा या नामीबिया देगी टक्कर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!