NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 मैच खत्म हो चुका है और इस मैच को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 61 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है।
कीवी टीम ने इस मैच को जीतने के साथ थी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं श्रीलंका का सफर पूरी तरह से खत्म हो गया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
New Zealand ने बनाए थे 168 रन
श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और अंत में एक कमाल की फिनिश की। इस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे इसके कप्तान मिशेल सेंटनर, जिन्होंने 26 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
वहीं दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे सचिन रविंद्र, जिन्होंने 22 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। इस दौरान कोल मैककोन्ची ने भी 23 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली। फिन एलेन के बल्ले से इस दौरान 23 रन आए। विरोधी टीम के लिए महेश दीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं डुनिथ वेल्लालेज को एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: मुजरबानी vs अर्शदीप सिंह: दोनों में से वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ टी20I बॉलर, STATS देखकर नतीजा चौंकाने वाला
रन चेस में फिर फ्लॉप हुई श्रीलंका

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में रन चेस करते हुए पूरी तरह से फुस्स नजर आई थी और कुछ ऐसा ही आज के मैच में भी देखने को मिला। यह टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ और सिर्फ 107 रन ही बना सकी। इस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे कामिंडु मेंडिस, जिन्होंने 23 गेंद में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए।
वहीं दूसरे टॉप रन स्कोरर डुनिथ वेल्लालेज रहे, जिन्होंने 23 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। इस दौरान कुसल मेंडिस ने 11 वहीं पवन रथनायके ने 10 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा चार विकेट वहीं मैट हेनरी ने दो, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट हासिल की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी रचिन रविंद्र रहे।
Sri Lanka का सफर हुआ खत्म
बताते चलें कि इस मैच में हारने के साथ ही श्रीलंका की क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर ऑफीशियली तौर पर खत्म हो गया है।
हालांकि यह अभी अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएगी, जो कि पाकिस्तान के लिए काफी ज्यादा अहम रहने वाला है, क्योंकि अगर पाकिस्तान टीम वो मैच एक बड़े अंतर से जीत जाती है, तो सेमीफाइनल में अपनी जाने की उम्मीदों को जिंदा रखेगी। हालांकि इसके साथ-साथ उसे यह भी दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड टीम अपना अंतिम मैच हार जाए।
FAQs
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हार मिलते ही बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, नए हेड कोच का किया अधिकारिक ऐलान