Posted inICC T20 World Cup

एक तरफ लड़ाई-दूसरी तरफ भाईचारा, टी20 वर्ल्ड कप में एक साथ काम करने को तैयार हुए भारत-पाकिस्तान के दिग्गज

On one side, rivalry; on the other, camaraderie: Indian and Pakistani legends ready to work together at the T20 World Cup.

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय रिश्ते बिल्कुल भी सही नहीं चल रहे हैं। खेल का मैदान हो या कहीं भी हर जगह दोनों देशों में खटास देखने को मिल रही है। यहां तक की मैदान में प्लेयर्स एक दूसरे से बात तक करते नजर नहीं आ रहा है। न ही इस जेंटलमैन गेम में हाथ मिला रहे हैं।

इन सब के पीछे का कारण पाकिस्तानियों द्वारा फैलाया जा रहा आतंकवाद है। हालांकि इसी के दूसरी तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान एक टीम में इन दोनों देश के खिलाड़ी एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं।

एक साथ काम कर रहे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी

UAE head coach Lalchand Rajput with fast bowling coach Yasir Arafat.
UAE head coach Lalchand Rajput with fast bowling coach Yasir Arafat.

वैसे तो एसोसिएट नेशन की टीमों के कई खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान से हैं और वह एक साथ मिलकर खेलते भी दिखाई देते हैं और टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही इस समय यूएई के स्क्वाड के साथ भी देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात के स्क्वाड में उसके कोचिंग स्टाफ में भारत और पाकिस्तान के दो स्टार खिलाड़ी संघ काम कर रहे हैं।

ये दो खिलाड़ी कर रहे साथ में काम

दरअसल, UAE की टीम हेड कोच की भूमिका में लालचंद राजपूत नजर आ रहे हैं, जोकि एक भारतीय हैं और भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं फास्ट बॉलिंग कोच के तौर पर पाकिस्तानी फ़ास्ट बोलिंग ऑलराउंडर यासिर अराफात UAE टीम से जुड़े हैं।

लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव वाले हालातों के बावजूद दोनों के काम करने पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है और टीम एक दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर हरभजन से लेकर अश्विन तक का आया रिएक्शन, जानें सभी पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रियाएं

लालचंद राजपूत ने कही ये बात

द टेलीग्राफ से बात करते हुए लालचंद राजपूत ने बताया कि उनकी टीम में बिल्कुल भी कोई मतभेद नहीं है। यह एक सुव्यवस्थित, एकजुट टीम है, जो एक इकाई के रूप में खेलती है। उन्होंने कहा, “हम सब यहाँ एक ही लक्ष्य के लिए हैं, और वो है यूएई टीम को सफल बनाना। बाहर चाहे जो भी हो, इस टीम में मतभेदों की कोई जगह नहीं है, और इसीलिए मैं और बाकी सब यहाँ हैं.”

कारण दो सालों से टीम की कोचिंग कर रहे लालचंद राजपूत ने आगे कहा कि यूएई का बैज ही सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन सभी के लिए वही सर्वोच्च सम्मान है। उन्होंने कहा उसके सामने बाकी सब कुछ सेकेंडरी हो जाता है और हम सभी इस बारे में पूरी तरह स्पष्ट हैं।

T20 World Cup 2026 के लिए UAE का स्क्वाड

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में UAE की कप्तानी कौन करेगा?

मुहम्मद वसीम

यह भी पढ़ें: सैम अयूब बने ICC Rankings में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर, तो बल्लेबाजों-गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!