Posted inICC T20 World Cup

‘मुझे सिर्फ उन लोगो ने…’ खराब फॉर्म में किन लोगो ने अभिषेक शर्मा को दिया हौंसला, बल्लेबाज ने एक-एक का बताया नाम

'Only those people gave me...' The batsman named the people who encouraged Abhishek Sharma during his poor form.

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जब से शुरुआत हुई है तब से अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप होते चले आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन पारियों में खाता तक नहीं खोला। इसके बाद चौथे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए।

ओवरऑल लगातार फ्लॉप होने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अपने पांचवें मैच में उन्होंने एक बेहतरीन अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में मदद की। इसके बाद उन्होंने उन लोगों का नाम बताया, जिन्होंने उनके इस टफ फेस में मदद की। यानी कि इस कठिन समय में उसके साथ रहे और उनका हौसला बढ़ाया।

अब तक रहा है Abhishek Sharma का कुछ ऐसा प्रदर्शन

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का प्रदर्शन पूरी तरह से खराब रहा हैं। जिस तरीके की प्रदर्शन की उनसे उम्मीद की जा रही थी उसपर वो खरे उतरने में पूरी तरह से फ़ैल हुए हैं। इस टूर्नामेंट उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में कुल 70 रन बनाए हैं। 55 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है।

उनका औसत 14.00 और स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा है। उन्होंने 55 रन की पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेली। उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा। इसके बाद उन्होंने बताया कि कौन उनका सपोर्ट कर और किसने सपोर्ट नहीं किया।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या vs रोमारियो शेफर्ड: रन और विकेट के आंकड़ों से जानिए कौन है दोनों में से नंबर-1 T20I ऑलराउंडर

अभिषेक ने कही यह बात

Abhishek Sharma on T20 World Cup 2026
Abhishek Sharma on T20 World Cup 2026

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद बात करते हुए कहा, “जब मैं अच्छा नहीं कर रहा था, तो टीम को मुझ पर मुझसे ज़्यादा भरोसा था। कोच से लेकर टीममेट्स तक, सभी ने मेरा साथ दिया और मुझे परिवार जैसा महसूस कराया, इससे मैं इमोशनल हो गया।”

उन्होंने मिड इनिंग्स में भी अपनी पारी को लेकर बात करते हुए कहा था कि, “जब आप टीम के लिए योगदान देते हैं, तो यह हमेशा बहुत अच्छा होता है। और मैं इस पल का काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था, तो आखिरकार यह हो रहा है। मैं सच में बहुत खुश हूँ।”

अभी ने आगे कहा, “मैं बस कुछ समय बिताना चाहता था और टीम का खास ज़िक्र करना चाहता था, जिस तरह से उन्होंने अब तक मेरे साथ बर्ताव किया है। ऐसा था कि आखिर में, आपको ऐसा नहीं लगेगा कि मैं टीम के लिए रन नहीं बना रहा हूँ। और मेरा मतलब है, प्रैक्टिस सेशन में भी, होटलों में भी, वे सभी बस इस पल का इंतज़ार कर रहे थे और वे सभी बस, आप जानते हैं, मुझे याद दिला रहे थे कि, आप जानते हैं, आपने यह पहले भी किया है और आपका समय अब ​​दूर नहीं है।”

कुछ ऐसा है ओवरऑल रिकॉर्ड

अभिषेक (Abhishek Sharma) का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का ओवरऑल रिकॉर्ड काफी दमदार है। उन्होंने अब तक 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 42 पारियों में 1367 रन बनाए हैं। उन्होंने 135 के बेस्ट स्कोर के साथ दो शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 34.17 और स्ट्राइक रेट 190.92 का रहा है। उन्होंने 129 चौके और 93 छक्के भी जड़े हैं।

FAQs

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

1367 रन

यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने थामी गेंद, रणजी फाइनल में बॉलिंग का VIDEO हुआ वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!