Posted inICC T20 World Cup

अपने ही खिलाड़ियों को ‘निकम्मे’ कहकर बरसी पाक एंकर, बोलीं – ‘बेइज्जती करवा दी….’

हुडा शाह ने PAK खिलाड़ियों को लगाई फटकार

India vs Pakistan: जब भी क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, तो इसको लेकर दोनों ही देशों में अलग ही माहौल होता है। फैंस चाहते हैं कि उनकी टीम को हार न मिले, ताकि जीत के बाद वो अपने चिरप्रतिद्वंदी की धज्जियां उड़ा सकें। ऐसे में जो टीम हारती है, उसे काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है, ऐसा ही पाकिस्तान टीम के साथ हो रहा है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ बड़ी हार मिली।

कोलंबो में टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिसके कारण अब पूरी टीम की थू-थू हो रही है। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) की लोकप्रिय न्यूज एंकर ने अपनी ही खिलाड़ियौं को निकम्मा बताते हुए जमकर बेइज्जती की है।

पाकिस्तान (Pakistan) की शर्मनाक हार के बाद हुडा शाह ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को लताड़ा

अपने ही खिलाड़ियों को ‘निकम्मे’ कहकर बरसी PAK एंकर, बोलीं - 'बेइज्जती करवा दी....

भारत के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) की जिस तरह हार हुई, उससे वहां के पूर्व क्रिकेटर, फैंस और तमाम लोग गुस्से में हैं और पूरी टीम पर भड़ास निकाल रहे हैं। अपनी टीम की शर्मिंदगी वाली हार के बाद, पाकिस्तान की मीडिया इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर जर्नलिस्ट हुडा शाह भी खुद को नहीं रोक पाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शर्मनाक प्रदर्शन के लिए लताड़ा।

पाकिस्तान (Pakistan) की हार के बाद, हुडा शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और उसमें उन्होंने हार का मूल्यांकन करते हुए इसे बेशर्मी की हद बताया। वहीं, खिलाड़ियों को भी बेकार बताया। हुडा ने वीडियो में कहा,

“आप हारने ही वाले थे, लेकिन कम से कम थोड़ा प्रयास तो कर सकते थे, थोड़ी और मेहनत तो कर सकते थे। किस चीज का अभ्यास किया है? बल्लेबाजी का तो बिलकुल नहीं। बल्लेबाजी अभ्यास, गेंदबाजी अभ्यास, फील्डिंग अभ्यास की इतनी खबरें आई थीं, लेकिन आपने वास्तव में अभ्यास किया क्या? ये तो 100 भी नहीं कर पा रहे। बहुत ही ज्यादा बेइज्जती हो रही है। हमें पहले ही पता था कि बेइज्जती होनी है लेकिन इस तरह बेइज्जती होगी, ये नहीं सोचा था। इतने सारे निकम्मे खिलाड़ी। अच्छा होता अगर हमने (भारत के साथ) बॉयकॉट फैसला वापस न लिया होता। कम से कम हम इस निराशा और बेइज्जती से तो बच जाते।”

आप भी देखें वीडियो:

कोलंबो में भारत के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान (Pakistan) की एकतरफा हार

एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम के फैंस को उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप में बदला लिया जाएगा और टीम इंडिया को धूल चटाने में सफलता मिलेगी। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और फिर से भारत ने पाकिस्तान को हराने में सफलता पाई, साथ ही सुपर-8 में अपनी जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान की राह मुश्किल कर दी।

मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन ईशान किशन की 74 रनों की तूफानी पारी के कारण भारत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 का स्कोर बनाने में सफल रहा। इसके बाद, रन चेज में पाकिस्तान की शुरुआत से ही हालत खराब हो गई और टॉप बल्लेबाज पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए और बाद में पूरी टीम 114 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की पारी में सिर्फ दो ही खिलाड़ी 20 से ज्यादा का स्कोर बना पाए। इससे पता चलता है कि उसका प्रदर्शन कितना खराब रहा।

FAQs

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को कितने रनों से हार झेलनी पड़ी?
61 रन
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अब तक कितने मुकाबलों में हार झेली है?
8

यह भी पढ़ें: मोमेन्टम के बाद पाकिस्तानी कप्तान ले आए नया वर्ड, भारत से चुल्लू भर पानी में डूबने वाली हार के बाद बनाए एक से एक बहाने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!