Posted inICC T20 World Cup

PAK vs NED: पाकिस्तान की रोमांचक जीत, नीदरलैंड 3 विकेट से पस्त, इन दो स्टार खिलाड़ियों ने पलटा मैच

PAK vs NED: Pakistan की रोमांचक जीत, नीदरलैंड 3 विकेट से पस्त, इन दो स्टार खिलाड़ियों ने पलटा मैच

PAK vs NED: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जो कोलंबो में पाकिस्तान (Pakistan) और नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में एक समय नीदरलैंड की जीत पक्की लग रही थी लेकिन फिर आखिरी में मैच पलट गया और पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

मुकाबले में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने 19.3 ओवर में 148/7 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए जीत के हीरो ओपनर साहिबजादा फरहान और ऑलराउंडर फहीम अशरफ रहे।

नीदरलैंड ने कप्तान की पारी से बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

PAK vs NED: Pakistan की रोमांचक जीत, नीदरलैंड 3 विकेट से पस्त, इन दो स्टार खिलाड़ियों ने पलटा मैच

पाकिस्तान (Pakistan) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उन्हें अपना पहला विकेट हासिल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। नीदरलैंड के ओपनर मैक्स ओ’डॉड 7 गेंद पर 5 रन बनाकर चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर आउट हो गए। अगले ओवर में मैक्स के जोड़ीदार माइकल लेविट भी चलते बने, जो काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेली।

यहां से बास डी लीड और कॉलिन एकरमैन ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन पाकिस्तान ने इस जोड़ी को ज्यादा देर नहीं टिकने दिया। इनके बीच तीसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी को अबरार अहमद ने तोड़ा और एकरमैन 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान स्कॉटलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और बास डी लीड के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया, जो 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए।

कुछ देर स्कॉट एडवर्ड्स भी चलते बने लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया और 29 गेंदों पर 37 रनों की अहम पारी खेली। निचले क्रम से आर्यन दत्त ने 8 गेंदों पर 13 रन बनाए। पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से सलमान मिर्जा सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

साहिबजादा फरहान की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) लड़खड़ाया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) को सैम अयूब ने तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास किया लेकिन फिर 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए और 27 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। कप्तान सलमान अली आघा भी ज्यादा देर नहीं टिके और 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, एक छोर से साहिबजादा फरहान काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और बाबर आजम के साथ 45 रन जोड़कर स्कोर को 100 के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, फिर फरहान 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से पाकिस्तान की हालत खराब होना शुरू हो गई और देखते ही देखते एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। बाबर ने 15 रन बनाए, जबकि उस्मान खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, मोहम्मद नवाज के बल्ले से 6 और शादाब ने 8 रन का योगदान दिया।

फहीम अशरफ ने तूफानी बल्लेबाजी से पाकिस्तान (Pakistan) को दिलाई रोमांचक जीत

17वें ओवर में शादाब खान के आउट होने से पाकिस्तान (Pakistan)  का स्कोर 114/7 हो गया और लगा कि शायद अब उसे उलटफेर का शिकार होना पड़ सकता है लेकिन फिर नीदरलैंड को कैच ड्रॉप का खामियाजा भुगतना पड़ा। आखिरी 12 गेंदों पर पाकिस्तान को जीत के लिए 29 रन बनाते थे और फहीम अशरफ ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए लेकिन फिर अगली ही गेंद लॉन्ग ऑन पर मैक्स ओ’डॉड ने उनका कैच छोड़ दिया और इसके बाद फहीम ने दो छक्के और एक चौका लगाकर पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान (Pakistan)  को जीत के लिए 5 रन बनाने थे और तीसरी गेंद पर स्ट्राइक रेट पर आए फहीम ने चौका लगाकर मैच ख़त्म कर दिया। उन्होंने 11 गेंदों पर 29 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शाहीन अफरीदी ने भी 5* रन बनाए। नीदरलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने दो-दो विकेट लिए।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को कितने विकेट से हराया?
3 विकेट
पाकिस्तान की जीत के हीरो कौन से दो खिलाड़ी रहे?
साहिबजादा फरहान और फहीम अशरफ

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ T20 World Cup से बाहर, बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!