Posted inICC T20 World Cup

PAK vs USA: पाकिस्तान ने किया अमेरिका का मुँह बंद, 32 रनों से दी करारी शिकस्त, पॉइंट्स टेबल में भी किया टॉप

PAK vs USA: Pakistan silenced America, thrashed them by 32 runs and also topped the points table.

PAK vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) ने यूएस को 32 रनों से हराकर अपना दूसरा मैच जीत लिया है। इस जीत से पाक टीम ने न सिर्फ यूएसए का मुंह बंद कर दिया। बल्कि प्वाइंट्स टेबल में भी टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।

पाकिस्तान ने बनाए थे 190-9 रन

Pakistan vs United States of America, 12th Match, Group A, ICC Men's T20 World Cup 2026
Pakistan vs United States of America, 12th Match, Group A, ICC Men’s T20 World Cup 2026

अमेरिका क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) ने ओवरऑल बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश तो नहीं किया लेकिन कुछ बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते टीम जीतने में कामयाब रही। इस दौरान साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 73 रन, बाबर आजम ने 46 रन वहीं शादाब खान ने 30 रन की पारी खेली।

वहीं सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद दहाई का आंकड़ा तक नहीं टच कर पाए। इस बीच USA के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। सौरभ नेत्रावलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक सफलता हासिल हुई।

सिर्फ 32 रन दूर रह गई यूएसए

यूएसए को भारत के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तान (Pakistan Team) के खिलाफ हुए मुकाबले में उसे 32 रनों से हार मिली। पाकिस्तान टीम के 191 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

इस दौरान इस टीम के लिए शुभम रंजने ने सबसे अधिक 51 रन, वहीं शायन जहाँगीर ने 49 रन बनाए। मिलिंद कुमार के बल्ले से भी 29 रनों की पारी देखने को मिली। लेकिन अधिकतर बल्लेबाजों के कुछ ज्यादा बेहतरीन नहीं किया और टीम हार गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट उस्मान तारिक ने लिया। उस्मान तारिक तीन विकेट लेने में कामयाब हुए। वहीं शादाब खान को दो सफलताएं मिली। पाकिस्तान टीम के लिए शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने भी एक-एक सफलता अर्जित की।

यह भी पढ़ें: हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची पाकिस्तान

With the victory over USA, Pakistan cricket team reached the top of the points table of ICC Men's T20 World Cup 2026.
With the victory over USA, Pakistan cricket team reached the top of the points table of ICC Men’s T20 World Cup 2026.

USA को हराने के साथ ही पाकिस्तान (Pakistan Team) ने उससे 2024 की हार का बदला लिया और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। पाकिस्तानी टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। इस जीत के साथ इस टीम के चार अंक हो गए हैं और टीम इंडिया इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है। नीदरलैंड्स तीसरे स्थान पर खिसक आई है। वहीं नामीबिया चौथे और यूएसए पांचवे पायदान पर है।

FAQs

पाकिस्तान बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच किसने जीता?

पाकिस्तान टीम

यह भी पढ़ें: ‘देश को शर्मिंदा किया…’ मोहसिन नकवी पर शोएब अख्तर का तीखा हमला, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!