Pakistan Cricketers reacts India Win T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को मात दी और ख़िताब पर कब्जा जमाया। यह भारत का लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल हैं। वहीं, कुल मिलाकर वो तीन ख़िताब जीत चुके हैं, जो अभी तक किसी ने नहीं किया है।
भारत (India) के तीसरे टी20 वर्ल्ड कप टाइटल की जीत का जश्न फैंस और देश के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा प्लेयर सभी मना रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया की जीत पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के भी रिएक्शन आए हैं।
शाहिद अफरीदी ने वीडियो शेयर कर India को दी जीत की बधाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी वैसे तो टीम इंडिया (Team India) को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने चैंपियन बनने पर भारत की तारीफ की और स्क्वाड की गहराई को भी सराहा। अफरीदी ने एक वीडियो शेयर किया और उसमें कहा,
“टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई, जिसने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत पूरे टूर्नामेंट में मजबूत टीम के रूप में नजर आया और ट्रॉफी का हकदार था। बहुत ही जबरदस्त टीम कॉम्बिनेशन खिलाया और बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी शानदार थे। मेरा हमेशा मानना है कि बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होनी चाहिए। भारत के बेंच पर बैठे खिलाड़ी काफी अच्छे हैं और वे किसी को भी खिला सकते हैं।”
Only Shahid Afridi can do this. pic.twitter.com/VbXSyaKXvn
— Imran Ali (@ImranAli__10) March 8, 2026
भारत (India) की एकतरफा जीत शोएब अख्तर को नहीं आई पसंद मारा ताना
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारत (India) के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर प्रतिक्रिया दी। टूर्नामेंट के दौरान शोएब एक पाकिस्तानी चैनल के शो पर एक्सपर्ट पैनल में शामिल रहे। इसी शो पर उन्होंने भारत की जीत को लेकर कहा,
“ये ठीक वैसा ही है जैसे मोहल्ले में कोई अमीर बच्चा सारे गरीब बच्चों को बुलाकर कहता है, ‘चलो क्रिकेट खेलते हैं।’ भारत हमारे साथ ठीक यही कर रहा है। आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं, फिर उनमें से तीन को दोबारा बुलाकर आगे भेज देते हैं और फिर कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया।’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।”
Look at the hypocrisy of Shoaib Akhtar, on one hand he is saying such things and on the other hand he is listening to the criticism of India. pic.twitter.com/jKKDGtWqtu
— Neeraj Ranjan (@NeerajRanjan84) March 9, 2026
मोहम्मद आमिर ने अपना प्रेडिक्शन गलत होने पर ऐसे किया रिएक्ट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी लगातार चर्चा में रहे, क्योंकि उन्होंने अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया (Team India) को लेकर काफी बयानबाजी की। भारत को लेकर आमिर दावा कर रहे थे कि वो सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगा। वहीं, जब टीम ने फाइनल में जगह बनाई तो आमिर ने प्रेडिक्ट किया कि न्यूजीलैंड की जीत होगी लेकिन यहां भी वे गलत साबित हुए। भारत ने ख़िताब जीत लिया और जब आमिर से उनके प्रेडिक्शन के गलत होने के बारे में पूछा तो उन्होंने नाराज होकर जवाब दिया। आमिर ने कहा,
“भारत जीत गया; कोई बात नहीं। वैसे भी वे ट्रॉफी मेरे घर तो नहीं लाएंगे। वे इसे अपने घर ले जाकर जश्न मनाएंगे। ठीक है, बहुत बढ़िया!”
🚨 MOHAMMAD AMIR REACTION AFTER INDIA WON FINAL 🚨
TABISH 🗣️- Aamir bhai, India has won the final. Your prediction turned out to be wrong, what would you like to say now?
AMIR 🗣️- India won, that’s fine. They’re not going to bring the trophy to my house anyway. They’ll take it… pic.twitter.com/sAyv44W1oA
— Bemba Tavuma 🐐 (@gaandfaadtits) March 9, 2026
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को भारत ने कितने अंतर से हराया?
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी ने दिया टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने का श्रेय, कमेंट करके गंभीर ने कह डाली ये बात