Pakistan Viral Fake Statement Of Rajeev Shukla: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला होना है। श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाने वाले इस मैच के लिए शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने बॉयकॉट का ऐलान किया था लेकिन फिर हफ्ते भर के ड्रामे के बाद इसका अंत हुआ और आईसीसी से बातचीत के बाद पीसीबी मैच के लिए तैयार हो गया।
पाकिस्तान (Pakistan) में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई के कहने पर ही आईसीसी बार-बार पीसीबी से मैच खेलने के लिए अनुरोध कर रहा था। हाल ही में इस मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का फेक ऑडियो क्लिप भी एक शो के दौरान चलाया, जिसकी पोल अब खुद शुक्ला ने खोल दी है।
शोएब मलिक ने राजीव शुक्ला की फेक ऑडियो क्लिप का लिया सहारा

एआरवाई न्यूज के क्रिकेट टॉक शो में राजीव शुक्ला की एक कथित ऑडियो क्लिप प्रसारित की गई, जिसमें वह भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के प्रस्तावित बहिष्कार पर पाकिस्तान के नाटकीय – लेकिन व्यापक रूप से अपेक्षित – यू-टर्न पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। “मैं आपको बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का एक क्लिप दिखाना चाहूंगा,” मलिक को संदिग्ध ऑडियो चलाने से पहले यह कहते हुए सुना जा सकता है।
क्लिप में राजीव शुक्ला को कहते सुना जाता है,
“आईसीसी प्रतिनिधि द्वारा पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी करने हेतु बीसीसीआई के बार-बार किए गए अनुरोधों पर शुरू की गई विचार-विमर्श प्रक्रिया के परिणाम को देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई है। यह एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान है, जो क्रिकेट को प्राथमिकता देता है, जो खेल के लिए महत्वपूर्ण है। यही किया गया है।”
Here is the clip https://t.co/qEcdKd5NA4 pic.twitter.com/K9IhHL7BXT
— A.Guppta (@gupta_anhud) February 11, 2026
अपनी फेक ऑडियो वाली क्लिप का वीडियो वायरल होने पर राजीव शुक्ला ने बताई सच्चाई
शोएब मलिक ने शो पर राजीव शुक्ला की फेक ऑडियो वाली जो क्लिप सुनाई, उसका वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और काफी लोग इसे सच भी समझने लगे। हालांकि, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने ज्यादा समय नहीं लिया और इसकी पूरी सच्चाई बताई।
राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा,
“भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर मेरी टिप्पणियों का एक वीडियो AI का उपयोग करके ऑडियो में हेरफेर किया गया है। ये बयान मेरे नहीं हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करें और इसे प्रसारित न करें, और जहां भी ऐसे वीडियो दिखाई दें, इसकी सूचना दें।”
A video of my remarks on the India Pakistan World Cup match has been manipulated using AI to alter the audio. These statements are not mine. I urge everyone not to believe or circulate this misleading content and to report it wherever such videos are seen.
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 11, 2026
कुछ ही मिनट बाद, राजीव शुक्ला ने अपने ओरिजिनल बयान का वीडियो क्वोट किया और उसमें शोएब मलिक को टैग करने के साथ-साथ पाकिस्तानी चैनल एआरवाई और उसके सीईओ को भी टैग किया और भ्रामक कंटेंट बंद करने की बात कही।
The video circulating with altered, AI-generated audio in my name is fake. @realshoaibmalik, @ARYNEWSOFFICIAL and @Salman_ARY, please stop circulating this misleading content.
For reference, here is my original video. https://t.co/bi0ZA6tkTJ
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 11, 2026
राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान (Pakistan) के बॉयकॉट के फैसले को बदलने को लेकर क्या कहा था?
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बॉयकॉट ड्रामे में में ICC के हस्तक्षेप की तारीफ की थी और कहा था,
“यह एक अच्छा समाधान है, एक सौहार्दपूर्ण समाधान है जो खेल में क्रिकेट के महत्व को प्राथमिकता देता है। यही किया गया है। इसलिए आईसीसी को इस पहल के लिए, पूरे मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से मुख्यधारा में लाने के लिए हार्दिक बधाई। आईसीसी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं आईसीसी को इस पहल के लिए और पाकिस्तान को बातचीत में शामिल करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और अंततः कोलंबो मैच में पाकिस्तान को खेलने का निर्णय लेने के लिए भी धन्यवाद देता हूं।”
शुक्ला ने आगे कहा,
“यह हम सबके लिए अच्छी खबर है और 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला निर्धारित मैच होगा। पाकिस्तान भी खेलेगा। तो अब यह वर्ल्ड कप भी एक बड़ी सफलता की कहानी बनेगा। इन वार्ताओं के संबंध में बांग्लादेश की भावनाओं का भी ध्यान रखा गया है और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है, जिससे वे भी खुश हैं। वास्तव में, उन्होंने आईसीसी के प्रयासों की सराहना की है। यह सबके लिए फायदे की स्थिति है और मुझे खुशी है कि मैच होगा और विश्व कप एक सफल आयोजन होगा।”
बता दें कि राजीव शुक्ला ने यह बयान मंगलवार को दिया था, जिस दिन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बॉयकॉट के फैसले को बदला था।
FAQs
शोएब मलिक ने राजीव शुक्ला की फेक ऑडियो क्लिप किस चैनल पर दिखाई थी?
यह भी पढ़ें: 10वीं बोर्ड परीक्षा देंगे वैभव सूर्यवंशी, प्रिंसिपल का बयान वायरल, बताया आसान होगा पेपर या होगी सख्ती?