Posted inICC T20 World Cup

PAK ने IND के खिलाफ खेलने से किया इनकार, तो जानें अब ICC नियमों में किसे मिलेगी जीत? कैसे बटेंगे पॉइंट्स

PAK ने IND के खिलाफ खेलने से किया इनकार, तो जानें अब ICC नियमों में किसे मिलेगी जीत? कैसे बटेंगे पॉइंट्स

ICC Rules If Pakistan Boytcott India Match In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है लेकिन उससे पहले पाकिस्तान ने हड़कंप मचाने का काम कर रखा है। एक समय बांग्लादेश को बाहर करने पर खुद भी टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने की धमकी दी थी लेकिन फिर उसने कुछ नहीं किया। इसके बाद, अब उसने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले को न खेलने का ऐलान किया है।

इसके बाद से सभी की नजर ICC पर है कि वो क्या फैसला लेगी। सभी के मन में यह सवाल भी है कि अगर पाकिस्तान ने बॉयकॉट किया तो किसे विजेता घोषित किया जाएगा और अंक कैसे बांटे जाएंगे। इसकी पूरी जानकारी हम आपको लेख में देने जा रहे हैं।

पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने से भारत को फायदा

PAK ने IND के खिलाफ खेलने से किया इनकार, तो जानें अब ICC नियमों में किसे मिलेगी जीत? कैसे बटेंगे पॉइंट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर पाकिस्तान टीम ने मैच बॉयकॉट कर दिया तो फिर इससे टीम इंडिया को फायदा मिल सकता है। अगर भारत ने कोलंबो जाकर अभ्यास किया और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस वगैरह भी हुई तो फिर पाकिस्तान के हटने के बाद, भारत को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। ICC के नियम के अनुसार, अगर कोई टीम मैच खेलने से इनकार करती है तो फिर वॉकओवर के तौर पर विपक्षी टीम को विनर माना जाएगा। ऐसी दशा में पाकिस्तान के मैच न खेलने पर भारत विजेता माना जाएगा और उसे 2 अंक भी मिल जाएंगे।

ICC नियम के अनुसार पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा न लेने पर पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में झटका लग सकता है, क्योंकि उसके हाथ से 2 अंक हासिल करने का मौका तो जाएगा, इसके अलावा नेट रन रेट भी बुरी तरह प्रभावित होगा, जो सुपर-8 में जाने के लिए अंक समान रहने पर काफी अहम हो सकता है।

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड मौजूद है। ऐसे में अगर किसी टीम से भारत की हार होती है और फिर पाकिस्तान और अन्य टीम के समान अंक हो जाते हैं तो फैसला नेट रन रेट के आधार पर ही होगा। अब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है तो उसका नेट रन रेट जरूर बुरी तरह प्रभवित होगा, जिससे उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, अगर उसका कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो भी नेट रन रेट की भूमिका अहम हो जाएगी। ऐसे में हर तरफ से पाकिस्तान को नुकसान झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

सेमीफाइनल या फाइनल में बॉयकॉट करने से कौन बनेगा विजेता?

अभी तक पाकिस्तान सरकार ने सिर्फ यह घोषणा की है कि उनकी टीम 15 फरवरी को ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेलगी। हालांकि, अब सवाल उठता है कि अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तय हुआ और पाक टीम ने खेलने से इनकार कर दिया, तब किसे विजेता घोषित किया जाएगा, तो बता दें कि वहां भी ग्रुप स्टेज जैसा ही नियम लागू होगा। पाकिस्तान के बॉयकॉट करने पर भारत को वॉकओवर मिल जाएगा और उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

सेमीफाइनल में ऐसा हुआ तो भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, अगर पाकिस्तान ने फाइनल में खेलने से इनकार कर दिया तो फिर टीम इंडिया को बिना खेले ही ट्रॉफी हासिल हो जाएगी।

FAQs

ICC नियम के अनुसार पाकिस्तान के इंडिया के खिलाफ न खेलने पर किसे विजेता माना जाएगा?
इंडिया
भारत के खिलाफ पाकिस्तान मैच किस वजह से नहीं खेलेगा?
बॉयकॉट

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस गेंदबाज का एक्शन पाया गया अवैध, ICC ने किया सस्पेंड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!