Posted inICC T20 World Cup

इंडिया के साथ मैच नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम, पाक सरकार ने दिए अपने स्क्वाड को सख्त आदेश

इंडिया के साथ मैच नहीं खेलेगी Pakistan टीम, पाक सरकार ने दिए अपने स्क्वाड को सख्त आदेश

Pakistan set to boycott India Game: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले काफी विवाद देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले तक बांग्लादेश की वजह से चीजें बिगड़ती नजर आ रही थीं लेकिन फिर उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया। वहीं, बांग्लादेश को हटाए जाने के फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने पहले टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने की धमकी दी थी लेकिन फिर उसने हिस्सा लेने की पुष्टि की लेकिन अब भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का ऐलान कर दिया है।

जी हां, पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि उनकी टीम 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी।

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम

इंडिया के साथ मैच नहीं खेलेगी Pakistan टीम, पाक सरकार ने दिए अपने स्क्वाड को सख्त आदेश

आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड से रिप्लेस करने के बाद से ही पाकिस्तान (Pakistan) के टूर्नामेंट में भाग लेने पर संशय की स्थिति बनी हुई थी। आईपीएल के आगामी सीजन से मुस्ताफिजुर रहमान को निकाले जाने के बाद, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था और अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहता था। हालांकि, आईसीसी ने उसकी बात नहीं मानी और फिर अंत में उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस फैसले के कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) नाराज नजर आ रहा था और उसने टी20 वर्ल्ड कप में ना खेलने की धमकी भी दी थी। हालांकि, बाद में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने अपने देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात की और अब उनकी टीम को सरकार की तरफ से टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति मिल गई है लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप मैच को बॉयकॉट किया जाएगा, जो कोलंबो में होना है।

पाकिस्तान (Pakistan) सरकार ने सोशल मीडिया पर दी भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की जानकारी

रविवार की शाम को पाकिस्तान (Pakistan) सरकार की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें जानकारी दी गई कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट में लिखा,

“इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 2026 में भाग लेने की अनुमति दे दी है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”

बता दें कि यह फैसला अभी पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने किया है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से घोषणा आनी बाकी है। वहीं, पीसीबी ने इसको लेकर अभी तक आईसीसी को भी जानकारी नहीं दी है।

पाकिस्तान (Pakistan) को आईसीसी ने दी चेतावनी

भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने से पाकिस्तान (Pakistan) को काफी तगड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वैश्विक स्तर पर उसे झटका लग सकता है, वहीं आईसीसी भी कड़े एक्शन ले सकता है। आईसीसी ने पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी देने का भी काम किया है। आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के सम्बन्ध में बयान जारी कर कहा,

“पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी राष्ट्रीय टीम को चुनिंदा रूप से भाग लेने का निर्देश देने के संबंध में जो बयान दिया है, उस पर आईसीसी ने ध्यान दिया है। हालांकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन चुनिंदा भागीदारी का यह रुख एक वैश्विक खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाता है, जहां सभी योग्य टीमों से आयोजन कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की अपेक्षा की जाती है।”

“आईसीसी टूर्नामेंट खेल की निष्ठा, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित हैं, और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है। हालांकि आईसीसी राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह निर्णय वैश्विक खेल या दुनिया भर के प्रशंसकों, जिनमें पाकिस्तान के लाखों प्रशंसक भी शामिल हैं, के कल्याण के हित में नहीं है।”

आईसीसी ने बयान में आगे कहा,

“आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सफल आयोजन करना है, जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी एक ऐसा समाधान तलाशेगा जो सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करे और दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो।”

FAQs

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला कब होना है?
15 फरवरी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने की जानकारी किसने दी है?
पाकिस्तान सरकार

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, टीम्स, डेट, टाइम, ग्राउंड, कप्तान, कोच, हिस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकरी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!