Posted inICC T20 World Cup

PCB ने रखी थी ये 3 बड़ी शर्त, अब उस पर BCCI-ICC ने सुना दिया अपना अंतिम फैसला

PCB had placed these three big conditions, now BCCI-ICC has given its final decision on them.

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का मैच बॉयकॉट करेगी। हालांकि इसके बाद बातचीत हुई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच खेलने के लिए तीन शर्ते रखीं। अब इन तीनों शर्तों को आईसीसी व बीसीसीआई ने नकार दिया है। तो आइए जान लेते हैं क्या थी वो तीन शर्तें।

PCB ने रखी थी यह तीन शर्तें

Pakistan Cricket Board had placed these three conditions
Pakistan Cricket Board had placed these three conditions

द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत

भारतीय टीम के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सबसे बड़ी जो शर्त रखी थी वो थी एक बार फिर द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत की। दरअसल, भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच करीब 10 साल से अधिक समय हो चुका है कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई।

इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने शर्त रखी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाह रही है कि एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो, जिससे उसकी कमाई बढ़ सके। हालांकि BCCI ने पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलने से साफ़ इनकार कर दिया है।

रिवेन्यू को बढ़ाना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी के सामने दूसरी शर्त रखी थी कि उसके रेवेन्यू शेयर को बढ़ाया जाए। यानी अभी आईसीसी उसे जितने पैसे देता है उससे ज्यादा पैसे उसे दिए जाएं और काउंसिल ने इस शर्त को भी नकार दिया है। इस समय पाक टीम को 5.75% रेवेन्यू शेयर दिया जाता है, जोकि फुल नेशन टीमों में चौथा सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें: हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

भारत के खिलाड़ी मिलाएं पाकिस्तान से हाथ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तीसरी जो शर्त रखी थी वो यह थी कि भारत के खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं। दरअसल, एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान की तीन बार टक्कर हुई। इस दौरान कप्तान और खिलाड़ियों ने एक भी बार हाथ नहीं मिलाया।

टॉस के दौरान से लेकर मैच खत्म होने पर किसी भी टाइम इंडियन प्लेयर्स पाकिस्तान को भाव देते नजर नहीं आए, जिससे पाकिस्तान की काफी ज्यादा बेज्जती हुई और इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी के सामने मांग रखी। हालांकि अब तीनों मांगे रद्द कर दी गई हैं और पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को भारत के सामने खेलते भी नजर आएगा।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: मैच पर मुहर लगते ही एक्शन में भारत, 15 फरवरी की प्लेइंग इलेवन तैयार, सूर्या-हार्दिक-बुमराह…

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!