Posted inICC T20 World Cup

‘अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग ने कोच गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी सलाह

'Play this player in place of Abhishek Sharma...' Ricky Ponting gives coach Gautam Gambhir some important advice

Ricky Ponting on Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम आज शाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलते नजर आने वाली है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है और इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

लेकिन इस मुक़ाबले से पहले गौतम गंभीर को क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग ने काफी बड़ी सलाह दी है। रिकी पोंटिंग ने बताया है कि अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर दूसरे खिलाड़ी को खिलाया जाए।

शाम 7:00 बजे से शुरू होगा मैच

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल 2 में शाम 7:00 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में टक्कर देखने को मिलेगी और ओवरऑल पांचवी बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से लोहा लेंगी। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी फाइनल में वो हमें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलते नजर आएगी।

Ricky Ponting ने दी ये सलाह

Due to Abhishek Sharma's continuous failure, Ricky Ponting has advised to drop Abhishek Sharma and give Rinku Singh a chance.
Due to Abhishek Sharma’s continuous failure, Ricky Ponting has advised to drop Abhishek Sharma and give Rinku Singh a chance.

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के लगातार फ्लॉप होने की वजह से रिकी पोंटिंग ने सलाह दी है कि अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करके रिंकू सिंह को खिलाया जाए। रिकी पोंटिंग ने कहा अगर इंडिया चाहे तो अभिषेक को ड्रॉप करके रिंकू सिंह को खिला ले। इससे इसकी प्लेइंग इलेवन में एक और मैच विनर खिलाड़ी इंक्लूड हो जाएगा। हालांकि इसके साथ ही साथ पोंटिंग ने यह भी कहा कि उन्हें काफी अच्छा लगा है, जिस तरह से इस टीम ने अपना टॉप आर्डर सेट किया है।

यह भी पढ़ें: ‘लड़की की चीख सुनते ही सब पहुंचे कमरे तक…’ पाकिस्तान खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत ने टी20 वर्ल्ड कप को किया शर्मिंदा

अब तक ऐसा रहा है Abhishek Sharma का प्रदर्शन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में राज कर रहे अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह से फुस्स नजर आए हैं। अब तक उनके बल्ले से महज 80 रन आए हैं। एशिया कप 2025 के दौरान 7 मैचों में 314 रन बनाने वाले अभिषेक इस बार 6 मैचों की छह पारियों में सिर्फ 80 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 55 का रहा है, जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था।

उन्होंने 13.33 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वो तीन बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे हैं। उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के आए हैं।

FAQs

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में कितने रन बनाए हैं?
80 रन

यह भी पढ़ें: शर्मसार हुआ Pakistan! श्रीलंका के होटल में महिला स्टाफ से बदसलूकी, खिलाड़ी पर बोर्ड ने लगाया जुर्माना

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!