T20 WORLD CUP 2026 POINTS TABLE SCENARIOS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हुई थी और अब तक लगभग सभी टीमों ने अपने दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं। इन दो मुकाबले के साथ ही यह पता चल चुका है कि कौन सी हैं वह टीमें जो सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।
इस समय 6 टीमों की तस्वीर लगभग पूरी तरह से साफ हो गई है। वहीं बाकि के दो पोजीशन के लिए 14 टीमों में जंग छिड़ी हुई है। तो आइए जान लेते हैं कौन सी हैं, वो टीमें जिनका सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना तय लग रहा है और बाकि की कौन सी टीमें हैं, तो रेस में बनी हुई हैं।
इन 6 टीमों का क्वालीफाई करना लगभग तय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जिन छह टीमों की जगह इस समय कंफर्म लग रही है उनमें ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान हैं। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका का क्वालीफाई करना तय लग रहा है। ग्रुप सी से वेस्टइंडीज भी क्वालिफिकेशन के करीब है। वहीं ग्रुप डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका दावेदारी ठोक रहे हैं। यानी भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सुपर 8 में जा सकती हैं।
2 स्थानों के लिए चल रही है जंग
The Netherlands are almost out of the #T20WorldCup! 👀
Next Group A match:
February 15 – 🇺🇸 USA vs Namibia🇳🇦 | 🇮🇳 India vs Pakistan 🇵🇰#USAvNED | #Cricket | #GreenTeam | #OurGameOurPassion | #KhelKaJunoon pic.twitter.com/S6NtddK2wD
— Green Team (@GreenTeam1992) February 13, 2026
वैसे तो सुपर 8 के बाकि बचे दो स्थानों में 14 में से कोई भी टीम आ सकती है। लेकिन अभी के सिनेरियो के हिसाब से जिसका क्वालीफाई करना काफी हद तक पॉसिबल लग रहा है उसमें ग्रुप बी से ज़िम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक होगा। वहीं ग्रुप सी से इंग्लैंड, स्कॉटलैंड या इटली में से कोई एक आगे जा सकता है।
दरअसल, ग्रुप ए और ग्रुप डी से दो-दो टीमें पहले ही लगभग अपनी जगह बना चुकी हैं। सिर्फ ग्रुप बी और ग्रुप सी के टीमों के बीच टक्कर चल रही है। ग्रुप बी में जिम्बाब्वे ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उसे हार और एक में जीत नसीब हुई है। जबकि ग्रुप बी की आयरलैंड और ओमान अपने दोनों मैच हार कर रेस से बाहर हो चुकी हैं।
ग्रुप सी में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। स्कॉटलैंड, इटली और इंग्लैंड तीनों ने एक-एक मुकाबले जीत रखे हैं और अगला मैच जो भी टीम जीतेगी वह चार अंक पर पहुंच जाएगी और उसकी दावेदारी मजबूत हो जाएगी। वहीं इस ग्रुप की नेपाल दोनों मैच हार कर रेस से बाहर है।