Posted inICC T20 World Cup

क्रिकेट पर राजनीति हावी, संजय राउत ने कहा– ‘ये भारत नहीं, जय शाह बनाम पाकिस्तान…’

Politics dominates cricket, Sanjay Raut says, 'This isn't India, it's Jay Shah versus Pakistan...'

Cricket: आज शाम 7:00 बजे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है और इस मुकाबले से पहले शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने काफी बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने इस मैच को इंडिया बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) नहीं बल्कि जय शाह बनाम पाकिस्तान कहा है।

संजय राउत ने Ind vs Pak मैच पर उठाए सवाल

Sanjay Raut raised questions on the India-Pakistan Cricket match
Sanjay Raut raised questions on the India-Pakistan Cricket match

शिवसेना के संजय राउत ने भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) क्रिकेट टीम के बीच होने जा रहे मैच को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच को जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच नाम दिया है। उन्होंने हाल ही में कहा कि यह भारत और पाकिस्तान का नहीं बल्कि जय शाह और पाकिस्तान का मैच है। राउत ये भी कहा कि यह मैच सिर्फ और सिर्फ पैसों की वजह से हो रहा है।

पैसों के वजह से हो रहा है मैच – संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर रोक सकती है। मगर भारत बनाम पाकिस्तान का मैच नहीं रोक पा रही, क्योंकि इससे पैसा आते हैं। संजय राउत का मानना है कि यह पूरा रैकेट गुजरात और राजस्थान से संचालित होता है और इसके जरिए जो भी धन मिलता है, उसी से पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्यों छोड़ी 10वीं की पढ़ाई

बीजेपी पर साधा निशाना

संजय राउत ने आगे कहा कि टीपू सुल्तान पाकिस्तान में हीरो माने जाते हैं। पाकिस्तान में उनकी मूर्तियां हैं और उनके बारे में वहाँ के स्कूलों में पढ़ाया जाता है। ऐसे में अगर भारत उनके साथ खेल रहा है, तो BJP और देवेंद्र फडणवीस को इसका तिरस्कार करना चाहिए।

उन्होंने ANI को दिए बयान में BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि वो पाखंड कर रही है। राउत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से करोड़ों रुपये आते हैं और सबसे ज्यादा सट्टेबाजी इसी मैच पर होती है। इससे पाकिस्तान को हजारों करोड़ रुपये मिलते हैं।

ज्ञात हो कि यह मामला तब गर्माया जब कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के बराबर का योद्धा बताया। उनके इस बयान के बाद बीजेपी हरकत में आ गई। संजय राउत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन असली मुद्दा ये है कि क्या भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेगा। उन्होंने सवाल किया और कहा कि क्या बीजेपी नेताओं में इतनी देशभक्ति है कि वो पाकिस्तान टीम (Ind vs Pak) के साथ क्रिकेट न खेलने की मांग करें।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा कोई फेरबदल! कोच गंभीर ने ढूंढ ली बचे टूर्नामेंट के लिए Team India की परफेक्ट प्लेइंग XI

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!