T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में आज 31वां मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई में खेला गया। इस मुकाबले में 8 विकेट से जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। कीवी टीम के सामने कनाडा ने बल्लेबाजी में अच्छा किया लेकिन गेंदबाजी में फिसड्डी रहे।
कनाडा के खिलाफ धमाकेदार जीत से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के सुपर-8 में न्यूजीलैंड जगह बनाने वाली छठी चवीं टीम बन गई है। चलिए आपको बताते हैं कि 20 टीमों वाले टूर्नामेंट में कौन सी छह टीमें अगले राउंड में पक्के तौर पर पहुंच गई हैं।
इन 6 टीमों ने आधिकारिक तौर पर T20 World Cup के सुपर-8 में बनाई जगह

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में 20 टीमों को ग्रुप स्टेज के लिए पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया, जिसमें से टॉप 2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलनी है। अभी तक जो आठ टीमें सुपर-8 में पहुंची हैं, उसमें भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है। इनमें भारत ने ग्रुप ए और श्रीलंका ने ग्रुप बी से क्वालीफाई किया है। जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ग्रुप सी व दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने ग्रुप डी से अगले राउंड में जगह बनाई है। यानी अब जो शेष दो टीमें रह गई हैं, उसमें से एक ग्रुप ए और एक ग्रुप बी से आएगी।
ग्रुप ए से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के अगले राउंड में जगह बनाने के लिए यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच टक्कर है। हालांकि, यूएसए ने अपने सभी चार मैच खेल लिए हैं, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड का एक-एक मैच बाकी है। ऐसे में देखना होगा कि इन तीनों टीमों में से कौन सी टीम अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करती है।
T20 World Cup 2026 में इन 8 टीमों का सफर हुआ समाप्त
एकतरफ जहाँ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सुपर-8 की छह टीमें तय हो चुकी हैं, वहीं आठ टीमों का सफर ग्रुप स्टेज से ही समाप्त हो गया है। ग्रुप ए से बाहर होने वाली टीम नामीबिया है, जिसने ग्रुप स्टेज में अभी तक तीन मैच खेले और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से उसका सफर ग्रुप ए में सबसे पहले समाप्त हो गया। इसके बाद, बाहर होने वाली दूसरी टीम ओमान है, जो ग्रुप बी से एलिमिनेट हुई है। ओमान का हाल भी नामीबिया जैसा रहा है और उसे भी अपने तीनों ही मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
ग्रुप सी से तीन टीमें बाहर हुई हैं। इसमें स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का नाम शामिल है। ग्रुप स्टेज में अभी तक स्कॉटलैंड और इटली ने 3-3 मुकाबले खेले हैं 2-2 हार का सामना किया है। वहीं, नेपाल को अपने तीनों ही मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। हालांकि, इन तीनों ही टीमों ने बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर का माहौल बनाया लेकिन सफलता नहीं हासिल हुई।
ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका के बाद जैसे ही न्यूजीलैंड ने 6 अंक हासिल किए, वैसे ही अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। इन तीनों ही टीमों का अभी एक-एक मैच बाकी है लेकिन इनमें से कोई भी 4 अंक से आगे नहीं जा पाएगा। यही कारण है कि इन टीमों के हाथ निराशा लगी है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किन दो ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-8 में जगह बना चुकी हैं?
सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अभी कितने स्थान खाली हैं?
यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W…..मोहम्मद शमी ने अकेले चटका डाले 8 विकेट, रणजी में कहर बरपा चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब