Posted inICC T20 World Cup

“कहीं खाली तो नहीं दे दिया…..”, असली इंडियन निकले रचिन रविंद्र, फाइनल मैच के बाद चेक किया मेडल बॉक्स

"कहीं खाली तो नहीं दे दिया.....", असली इंडियन निकले Rachin Ravindra, फाइनल मैच के बाद चेक किया मेडल बॉक्स

Rachin Ravindra: अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 96 रनों से हार झेलनी पड़ी। खिताबी मैच से पहले शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि कीवी टीम इतनी आसानी से घुटने तक देगी। मुकाबले में भारत ने 255 का विशाल टारगेट दिया, जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड पूरे ओवर खेले बिना ही 159 रन बनाकर ढेर हो गई।

इस तरह एक बार फिर न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। हालांकि, इस बीच न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस दावा कर रहे हैं कि रचिन ने साबित कर दिया कि वो भारतीय मूल के ही हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने किया ये खास काम

"कहीं खाली तो नहीं दे दिया.....", असली इंडियन निकले Rachin Ravindra, फाइनल मैच के बाद चेक किया मेडल बॉक्स

दरअसल, रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) का सोशल मीडिया X पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मेडल मिलने पर बॉक्स को खोलकर देख रहे हैं कि उसमें मेडल है कि नहीं। ऐसा ही कुछ रचिन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अवॉर्ड सेरेमनी में भी किया था। वहां भी उन्होंने मेडल बॉक्स को चेक किया था। आमतौर पर भारतीय लोग ही ऐसा करते हैं। अब रचिन ने भी साबित कर दिया कि वो भी भारतीय मूल के हैं। बता दें कि रचिन के माता-पिता बेंगलुरु से हैं।

आप भी देखें वायरल वीडियो:

फाइनल मुकाबले में नहीं चला रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) का बल्ला, गेंद से चटकाया बड़ा विकेट

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) का बल्ले से कमाल देखने को नहीं मिला और उन्होंने निराश किया। रचिन ज्यादा देर नहीं टिके और दो गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए। बाएं हाथ के खिलाड़ी को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। रचिन ने बुमराह की धीमी गेंद पर लेग साइड को टारगेट करते हुए बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गति की कमी के कारण शॉट को टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में चली गई। इसके बाद, ईशान किशन ने डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपका। इस तरह रचिन की पारी सिंगल डिजिट स्कोर पर समाप्त हो गई।

इससे पहले भारत की पारी के दौरान रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) को गेंदबाजी का मौका मिला और उन्होंने दो ओवर डाले। इस दौरान रचिन ने 32 रन खर्च किए लेकिन खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी आउट किया, जिन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। हालांकि, इस विकेट का कुछ खास फायदा नहीं हुआ, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज तेज गति से रन बनाते रहे।

ऐसा रहा IND vs NZ फाइनल का हाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पावरप्ले में ही गलत साबित हो गया, क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 92 रन जड़ दिए। 98 के स्कोर पर अभिषेक के आउट होने के बाद, ईशान किशन आए और उनके साथ मिलकर संजू ने भी तेजी से रन बटोरे। इन दोनों ने 105 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। किशन 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली। इस तरह भारत ने 20 ओवर में 255/5 का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और टिम साइफर्ट के अलावा टॉप 5 में कोई भी नहीं चला। साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए। निचले क्रम से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ और गिरते विकटों के कारण पूरी टीम 19 ओवर में ही ऑल आउट हो गई।

FAQs

रचिन रविंद्र के पेरेंट्स का भारत के किस शहर से नाता है?
बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: भारत की जीत पर अफरीदी, अख्तर और मोहम्मद आमिर का आया रिएक्शन, बोले- ‘मैं गलत…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!