Posted inICC T20 World Cup

भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल

Rahul Dravid, the coach who made India the T20 World Cup champion, predicted which team will play the final.

Rahul Dravid On ICC T20 World Cup 2026: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कप्तान राहुल द्रविड़ ने हाल ही में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कौन दो टीमें हमें नजर आ सकती हैं।

Rahul Dravid ने की Team India पर बात

Rahul Dravid on ICC T20 World Cup 2026
Rahul Dravid on ICC T20 World Cup 2026

एनडीटीवी को दिए के इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम (Team India) के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने सबसे पहले इंडियन टीम के खिलाड़ियों की बात की। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम केवल एक या दो खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट में नहीं उतरी है, बल्कि इस टीम के सभी खिलाड़ी मैच विनर हैं।

द्रविड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत का सबसे बड़ा फायदा ये है कि हम 1-2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं। हमारे पास टीम में गहराई है। तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि ये गहराई सामने आएगी। टी20 क्रिकेट में अनिश्चितता होती है और ये खेल का सबसे अस्थिर फॉर्मेट है, और किसी भी दिन, जैसा मैंने कोच के रूप में भी सीखा है, आप हार सकते हैं. प्रक्रिया पर टिके रहो, जो कर सकते हो करो और अच्छे की उम्मीद करो।’

यह भी पढ़ें: शर्मनाक मामला: महिला खिलाड़ियों के साथ चयनकर्ता ने किया यौन उत्पीड़न, बोर्ड ने पोल खुलते ही किया बैन

इस टीम को किया सपोर्ट

पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अपनी बात को आगे कंटीन्यू करते हुए भारत बनाम जिम्बाब्वे का फाइनल होने की बात की। द्रविड़ ने कहा, ‘मैं भारत बनाम किसी भी टीम को ले लूंगा। भारत बनाम जिम्बाब्वे? ये जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए शानदार पल होगा। अगर जिम्बाब्वे फाइनल में पहुंचता है तो ये कमाल होगा। मैं चाहूंगा कि भारत के साथ कोई छोटी टीम भी फाइनल में पहुंचे। ये बहुत अच्छा होगा।’

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए एसोसिएट टीमों पर कहा, ‘मेरे लिए इस टी20 वर्ल्ड कप की सबसे खास बात ये रही है, जिस पर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं कि कई एसोसिएट टीमों ने शानदार क्रिकेट खेली है. ये देखना अच्छा है कि एसोसिएट देशों में कितना टैलेंट देखने को मिल रहा है. सभी टीमों ने अच्छी परफार्मेंस दी है. उनमें से कई टीमें सुपर-8 में क्वालिफाई नहीं कर पाई हों, जो इस फॉर्मेट में हमेशा मुश्किल था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है और बताया कि उनके पास अच्छा युवा टैलेंट है.’

8 मार्च को होने वाला है फाइनल मुकाबला

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होने वाला है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद या कोलंबो में खेला जा सकता है। इस समय सुपर 8 में जिन टीमों ने क्वालीफाई किया है उनमें साउथ अफ्रीका, इंडिया, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे ग्रुप ए में वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में है। तो देखना होगा कि दोनों ग्रुप से कौन-कौन टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अपनी जगह बनाएंगी।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?

8 मार्च

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: संजू-अक्षर-कुलदीप की वापसी, ये 3 खिलाड़ी ड्रॉप, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!