Posted inICC T20 World Cup

राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान के हरकतों पर कह डाली ये बड़ी बात

Rajeev Shukla breaks his silence, makes a big statement on Pakistan's actions.

Rajeev Shukla: भारत-पाकिस्तान विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 तारीख को भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हो चुका है। लेकिन इसी कड़ी में अब फिर खबर आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। इसी को लेकर बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने काफी बड़ा बयान दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि राजीव शुक्ला ने क्या कहा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रखी ये तीन शर्तें

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी के सामने 3 शर्तें रखी हैं। पहली शर्त है कि वह एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की बाइलेटरल सीरीज शुरू की जाए और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का रेवेन्यू बढ़ाया जाए।

यानी आईसीसी पाकिस्तानी टीम को जितने पैसे देती है, उससे ज्यादा पैसे दिए जाएं। यही नहीं बल्कि इस टीम ने यह भी शर्त रखी है कि एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाए, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारत के हाथ न मिलने की वजह से उनकी ग्लोबल स्तर पर काफी ज्यादा बदनामी हुई है।

Rajeev Shukla ने कही ये बात

Rajeev Shukla
Rajeev Shukla

बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा, “हमने सब कुछ ICC पर छोड़ दिया है। ICC जो भी फैसला लेगा, हम उसे मानेंगे।” उन्होंने जिस अंदाज में यह बात कही ऐसा लग रहा था जैसे वह कहना चाह रहे हों कि पाकिस्तान का तो यह रोज का है। पाकिस्तान को हर रोज एक नया ड्रामा करना होता है अब हमें ज्यादा कुछ लेना-देना नहीं है वह अब आईसीसी समझेगा, उनका क्या करना है।

यह भी पढ़ें: “उसे कोई नहीं निकाल सकता….,” विराट कोहली के सपोर्ट में आए BCCI सचिव देवाजीत सैकिया, गौतम गंभीर पर कसा तंज

शायद ही शर्त मानेगा आईसीसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जो तीन शर्तें रखी हैं, वो आईसीसी शायद ही मानेगा। पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना पूरी तरह से इंपॉसिबल है और आईसीसी बहुत ज्यादा पाकिस्तान का रेवेन्यू भी नहीं बढ़ाएगा। हां, इतना जरूर हो सकता है कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान प्लेयर से हाथ मिला लें।

लेकिन ओवरऑल पाकिस्तान की ही हार होगी। इतना ही नहीं अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ज्यादा ड्रामे करते नजर आया तो आईसीसी उस पर बैन लगा सकता है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर और धरती में चला जाएगा।

15 फरवरी को होगा मैच

बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच 15 फरवरी को शेड्यूल किया गया है। यह मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी। तो देखना होगा कि यह मैच होगा या नहीं और होगा तो इस दौरान क्या बवाल होगा।

FAQs

भारत-पाकिस्तान मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: रणजी में आया केएल राहुल का तूफान, मुंबई को हराकर कर्नाटक ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!