England vs Sri Lanka: इंग्लैंड और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सुपर 8 मैच समाप्त हो चुका है और इस मैच को इंग्लिश टीम ने 51 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी के बलबूते इस मैच को अपने नाम किया। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
इंग्लैंड ने बनाए थे 146 रन

इंग्लैंड और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच यह पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला गया। इस दौरान श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया, जो कि काफी हद तक उनके फेवर में रहा। क्योंकि विरोधी टीम 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी। इस दौरान फिल साल्ट ने 40 गेंद में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। आरसीबी के इस खिलाड़ी के अलावा मुंबई के विल जैक्स ने 14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से अंत में 21 रन बनाए।
इस टीम के तीसरे टॉप रन स्कोरर रहे कप्तान हैरी ब्रुक, जिन्होंने 14 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए सबसे सफल रहे डुनिथ वेल्लालेज, जिन्होंने तीन सफलताएं अर्जित की। वहीं दिलशान मदुशंका और महेश दीक्षाना को दो-दो विकेट मिला। इस दौरान दुष्मंथा चमीरा भी एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
T20 World Cup 2026 – England vs Sri Lanka, 42nd Match, Super 8 Group 2 (Y1 vs Y4)
ENG 146-9 (20.0)
SL 95-10 (16.4)England defend 146 runs and beat Sri Lanka by 51 runs#T20WorldCup 🏆 #SLvsENG #ENGvsSL #PAKvsNZ #T20WorldCup2026 #Super8 #Pallekele pic.twitter.com/EId2ES80gs
— Cricket Guru (@CricketGuru_CG) February 22, 2026
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम में नहीं मिली जगह, तो बिहार का क्रिकेटर बना UAE क्रिकेट टीम का हिस्सा
ताश के पत्तों की तरह ढह गई श्रीलंका
श्रीलंका क्रिकेट टीम 147 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि यह टीम काफी आसानी से रन चेस कर लेगी। लेकिन हुआ इसके विपरीत, यह टीम एक के बाद एक विकेट गंवाते रही और अंततः 51 रनों से मैच हार गई। श्रीलंका निर्धारित 20 ओवरों तक नहीं टीक सकी और 16.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान ये टीम सिर्फ 95 रन ही बना पाई।
इसके टॉप रन स्कोरर रहे कप्तान दसुन शनाका, जिन्होंने 24 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। वहीं कमिंडू मेंडिस के बल्ले से 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन आए। इस दौरान महेश दीक्षाना और डुनिथ वेल्लालेज ने 10-10 रन बनाए।
इन चारों के अलावा बाकि का कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से विल जैक्स ने तीन विकेट। जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट हासिल किया। जैमी ओवरटन इस दौरान एक विकेट हासिल करने में कामयाब हुए।
सेमीफाइनल के लिए जंग हुई दिलचस्प
इस मैच को जीतने के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दो अंक अर्जित कर लिए और वो ग्रुप 2 में नंबर वन पर पहुंच गई है। जबकि श्रीलंका हारने के साथ अंतिम पायदान पर है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं।
अब श्रीलंका टीम के लिए अपने अगले दोनों मैचों को हर हाल में जितना अहम हो गया है, क्योंकि अगर वो एक भी हार जाती है। तो उसका सफर खत्म हो जाएगा। इस समय काफी आसार नजर आ रहे हैं कि ग्रुप 2 से हमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड या पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाएगी।
FAQs
England vs Sri Lanka मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की क्रिकेट पर बात, इन विदेशी खिलाड़ियों की जमकर सराहना