Posted inICC T20 World Cup

रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, इस भारतीय को बताया T20 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार

रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, इस भारतीय को बताया T20 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार

T20 World Cup Player Of The Tournament Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दिग्गजों द्वारा लगातार भविष्यवाणी की जा रही हैं। कोई टूर्नामेंट के विजेता को लेकर प्रेडिक्शन दे रहा है तो कोई टॉप 4 टीमों के नाम बता रहा है, जो सेमीफाइनल में हमें नजर आ सकती हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो अन्य खिलाड़ियों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और उसके परफॉरमेंस से टीम के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़े। ऐसे में इस बार भी यह अवॉर्ड दिया जाएगा, जिसके लिए रिकी पोंटिंग ने एक धाकड़ खिलाड़ी के नाम का प्रेडिक्शन किया है।

रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी को T20 World Cup 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का बताया दावेदार

रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, इस भारतीय को बताया T20 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में कई जबरदस्त खिलाड़ी नजर आने वाले हैं लेकिन रिकी पोंटिंग ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा प्रेडिक्शन किया है। पोंटिंग ने अभिषेक को सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार बताया है। पोंटिंग को लगता है कि अभिषेक के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में न खेलने का अनुभव ही उनके लिए फायदे की चीज साबित हो सकता है। अभिषेक ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद, जिम्बाब्वे दौरे पर डेब्यू किया था और अभी तक एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं खेला है। ऐसे में वो 7 फरवरी को जब भारत के लिए मैच खेलने उतरेंगे तो यह उनका आईसीसी टूर्नामेंट डेब्यू होगा।

आईसीसी रिव्यु के हालिया एपिसोड में रिकी पोंटिंग ने अभिषेक शर्मा को लेकर कहा,

“वह एक स्टार है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि (अनुभव की कमी) एक बहुत बड़ा सकारात्मक पहलू है। वह टूर्नामेंट का शीर्ष स्कोरर और संभावित रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकता है। मुझे लगता है कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। और अगर वह ऐसा करता है, तो भारत को हराना और भी मुश्किल हो जाएगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो वे किसी भी अन्य टीम की तरह ही कमजोर पड़ जाएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि भारत के लिए इस (टी20) वर्ल्ड कप में बहुत ही ज्यादा अहम है।”

अभिषेक शर्मा को आईसीसी टूर्नामेंट ना खेलने की नहीं खलेगी कमी

रिकी पोंटिंग ने आगे बताया कि उन्होंने अभिषेक के साथ आईपीएल के दौरान काम किया है, इसलिए वो पक्के तौर पर कह सकते हैं कि वैश्विक मंच पर होने से अभिषेक घबराएंगे नहीं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा,

“मैं उनका पहला आईपीएल कोच था। उन्होंने मेरे साथ डेब्यू किया था, मेरे हिसाब से तब वे 17 साल के थे और दिल्ली में उन्होंने तुरंत अपनी छाप छोड़ी। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर बल्ले से सीधे बल्ले से गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका या छक्का मारा और उसी मुद्रा में खड़े रहे। और 17 साल की उम्र में ही आप देख सकते थे कि उनमें कुछ खास बात थी। हमने आखिर में ट्रेड कर उसे दिल्ली की टीम से बाहर भेज दिया, लेकिन मैंने बार-बार विनती की और कहा, कृपया ऐसा मत करो। हमें उसे अपने पास रखना होगा, उसमें एक सुपरस्टार बनने की क्षमता है। और ऐसा ही हुआ है। मुझे उससे इस समय बहुत उम्मीदें हैं।”

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था और तीन मैच खेले थे। इसके बाद, 2019 में वो सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और तब से अभी तक उसी टीम के साथ हैं। इस दौरान अभिषेक ने अपने बल्ले के दम से टीम इंडिया में जगह बना ली और अब टी20 टीम के मजबूत सदस्य बन चुके हैं। अभिषेक को भारत का नया सिक्सर किंग भी बुलाया जाता है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम इंडिया को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी और अगर बाएं हाथ के इस खिलाड़ी का बल्ला चला तो फिर विपक्षी गेंदबाजों की हालत काफी ज्यादा खराब होने वाली है।

FAQs

रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के विजेता के रूप में किस खिलाड़ी का नाम प्रेडिक्ट किया है?
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा के साथ रिकी पोंटिंग ने किस आईपीएल टीम का हेड कोच रहते काम किया था?
दिल्ली कैपिटल्स

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैचों के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, आयुष बदोनी बने कप्तान, तिलक की भी हुई एंट्री

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!