Posted inICC T20 World Cup

रिंकू-संजू बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सामने आई भारत की प्लेइंग 11

रिंकू-संजू बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सामने आई भारत की प्लेइंग 11 1

India Likely Playing 11 Against Pakistan: रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सामना पाकिस्तान से होना है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने मुकाबले श्रीलंका में ही खेल रहा है, इसी वजह से भारतीय टीम को भी घरेलू सरजमीं के बजाय मुकाबले के लिए वही जाना पड़ेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच काफी अहम होगा, इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करते हुए अपनी बेस्ट ग्यारह उतरनी चाहेगी। ऐसे में दो खास खिलाड़ियों को ड्रॉप भी किया जा सकता है, ये दो खिलाड़ी संजू सैमसन और रिंकू सिंह हैं।

अभिषेक शर्मा की वापसी से संजू सैमसन का भारत (India) की प्लेइंग 11 से पता कटने की उम्मीद

रिंकू-संजू बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सामने आई India की प्लेइंग 11

पाकिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन का भारत (India) की प्लेइंग 11 से बाहर होना काफी हद तक तय माना जा रहा है। संजू को यूएसए के खिलाफ भी मौका नहीं मिला था लेकिन नामीबिया के विरुद्ध अभिषेक शर्मा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खिलाया गया। संजू ने तेज शुरुआत का प्रयास किया लेकिन फिर 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वो बड़ी पारी भी खेलते तो भी अभिषेक के आने पर उन्हें ड्रॉप ही कर दिया जाता, क्योंकि दूसरे ओपनर ईशान किशन अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं।

अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन हुआ था और इसी वजह से वो अभी पूरी तरफ फिट नहीं हैं। हालांकि, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के बाद, वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि अभिषेक अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और वो वापसी की राह पर हैं। ऐसे में अभिषेक की वापसी होती है तो फिर संजू को बेंच पर रहना होगा।

रिंकू सिंह को खराब प्रदर्शन और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है बाहर

भारत (India) की प्लेइंग 11 में दूसरा बदलाव रिंकू सिंह के रूप में हो सकता है। रिंकू को पहले दो मुकाबलों में मौका मिला लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुए। इसी वजह से उनकी जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यूएसए के खिलाफ रिंकू के पास काफी ओवर थे और वो बड़ी पारी खेल सकते थे लेकिन 6 रन ही बना पाए, जबकि नामीबिया के खिलाफ जब तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब रिंकू 1 रन बनाकर आउट हो गए।

यही कारण है कि रिंकू सिंह के रोल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, कोलंबो में पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रहती है। धीमी पिचों पर भारत स्पिन विकल्प भी बढ़ाना चाहेगा। इसी वजह से रिंकू सिंह की जगह स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है। सुंदर के आने से बल्लेबाजी में बाएं हाथ का खिलाड़ी मौजूद रहेगा, जबकि गेंदबाजी में ऑफ स्पिनर के रूप में विकल्प बढ़ जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नहीं

भारत (India) की प्लेइंग में 11 संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की जगह वाशिंगटन सुंदर के अलावा अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बल्लेबाजी में ईशान किशन, तिलक वर्मा और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभालते नजर आएंगे। वहीं, दो पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को बरकार रखे जाने की उम्मीद है। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के भी खेलने की संभावना है। वहीं, फिर गेंदबाजी में मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह की जोड़ी नजर आ सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

FAQs

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला किस स्टेडियम में होना है?
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
संजू सैमसन और रिंकू सिंह की जगह भारत की प्लेइंग 11 में कौन से दो खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं?
अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान का हुआ ऐलान, जडेजा-जायसवाल नहीं इस खिलाड़ी को सौंप दी कप्तानी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!