Rishabh Pant and Rohit Sharma: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को साल 2022 के अंत में एक भयानक कर एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा था। दरअसल, पंत का 30 दिसंबर, 2022 को दिल्ली से अपने होमटाउन रुड़की जाते वख्त उनकी गाड़ी से कंट्रोल छूट गया था, जिसके बाद वो करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट खेलते दिखाई नहीं दिए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक ऐसी बात कही थी, जोकि बाद में सच साबित हुई।
Rishabh Pant ने कही थी ये बात

दरअसल, जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) में इंजर्ड थे तो उस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे और उन्हीं में से एक रोहित शर्मा भी थे। रोहित लगातार ऋषभ पंत से उनके इंजरी का अपडेट ले रहे थे और पल-पल उनके बारे में बात कर रहे थे।
इसी दौरान ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा को कहा था कि मैं जब भी वापसी आऊंगा आपको ट्रॉफी जिताऊँगा। ऋषभ पंत ने कहा, “जब मैं घायल था और हॉस्पिटल में था, तो मैं रोहित शर्मा से कहता था कि, ‘रोहित भाई, चिंता मत करो। जब भी मैं मैदान पर वापस आऊंगा, मैं एक ICC ट्रॉफी जीतूंगा’”।
यह भी पढ़ें: साइबर अपराधियों का नया शिकार बने रिंकू सिंह, हैकर्स ने ठगी कर उड़ाए पैसे, ऐसे खाली हुआ अकाउंट
भारत को जिताया टी20 वर्ल्ड कप 2024
जैसा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने रोहित शर्मा से कहा था वैसा उन्होंने करके भी दिखाया इंजरी से वापसी के बाद पंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ओवरऑल 8 मैचों की 8 पारियों में कुल 171 रन बनाए थे। पंत ने इस दौरान 24.42 की औसत और 127.61 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया था। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 42 रनों का था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही 42 रनों की बेहतरीन पारी खेल इंडिया की इज्जत बचाई थी।
इसके अलावा फाइनल में उन्होंने 2 महत्वपूर्ण कैच पकड़ा था और घुटने की चोट का बहाना बनाकर मैच स्लो किया था, जिसके चलते इंडिया ने अंत में मुकाबला भी जीता था। वरना इंडिया ख़िताब जितने से चूक जाती। यानी इंडिया के इतने सालों बाद चैंपियन बनके के पीछे पंत का काफी बड़ा योगदान था।
इस टी20 वर्ल्ड कप का नहीं हैं हिस्सा
बताते चलें कि 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शामिल नहीं हैं। बीसीसीआई ने पंत की जगह बतौर विकेटकीपर ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया है और उम्मीद है कि दोनों अच्छा भी करेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि इंडिया चैंपियन बन सकेगी या नहीं।
SKY ki warning, matlab last warning! ⚠️
Captain @surya_14kumar hai taiyaar! History REPEAT karenge, history DEFEAT karenge! 💪
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 #INDvUSA | SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/fwhxGn6oxi
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
FAQs
ऋषभ पंत ने कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: Stats Preview IND vs USA: भारतीय बल्लेबाज बना सकते हैं नए कीर्तिमान, सूर्या-अभिषेक के पास सुनहरा मौका