Posted inICC T20 World Cup

IND vs USA मैच के दौरान रोहित शर्मा हुए इमोशनल, बोले ‘मुझे बेहद अजीब लग रहा….’

Rohit Sharma became emotional during the IND vs USA match and said, "I'm feeling very strange..."

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और इस टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर प्लेयर नहीं बल्कि बतौर एंबेसडर दिखाई दे रहे हैं। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब कोई नॉनरिटायर प्लेयर आईसीसी टूर्नामेंट में ब्रांड एंबेसडर बना है। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी ज्यादा गर्व का पल है। लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा इस पाल को लेकर भावुक नजर आए और उन्होंने कहा काफी अजीब सा लग रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एंबेसडर हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma is the ambassador for the T20 World Cup 2026.
Rohit Sharma is the ambassador for the T20 World Cup 2026.

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐलान के दौरान बताया था कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इस टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है और रोहित इस पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ नजर आएंगे। वह बतौर ब्रांड एंबेसडर दिखाई देने वाले हैं।

मालूम हो कि रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी उपलब्धि की वजह से ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 2024 में भारतीय टीम ने उनकी ही कप्तानी में पहले टी20 वर्ल्ड कप और फिर साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

IND vs USA मैच के दौरान नजर आए रोहित शर्मा

7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच और दोनों टीमों का पहला मैच खेला गया। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी वहां मौजूद रहे। सेरेमनी में रोहित ने हिस्सा लिया, खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका हौंसला बढ़ाया। इसी बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों से उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो काफी ज्यादा भावुक कर देने वाला था।

यह भी पढ़ें: कमेंट्री में चहल को लेकर हरभजन सिंह के बिगड़े बोल, कर डाली यूजी पर नस्लभेदी टिप्पणी

रोहित शर्मा ने कही यह बात

टीम इंडिया के खिलाड़ियों से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कहते नजर आए इधर काफी ज्यादा अजीब लग रहा है। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास इस पार रहने का एक्सपीरियंस नहीं है, जिस वजह से उन्हें ऐसा फील हो रहा है। दरअसल, इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं और बतौर प्लेयर के बजाय बतौर एम्बेसडर नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की तारीफ करी। मुंबई के एटमॉस्फेयर और फैंस के बारे में भी बताया। साथ ही साथ पिच कैसा बिहेव कर सकती है इसके बारे में भी बात करते नजर आए।

रोहित ने नहीं मिस किया है एक भी टी20 वर्ल्ड कप

मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लगातार खेलते चले आ रहे हैं। 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विनिंग चैंपियन टीम का वह अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने कई मैचों में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था और बहुत छोटी सी उम्र में ट्रॉफी उठाने का सौभाग्य प्राप्त किया था।

उसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने बतौर कप्तान ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस दौरान वह बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान कई रिकॉर्ड बनाते नजर आए, जो कि शायद आने वाले कई सालों में भी नहीं टूट पाएगा।

FAQs

रोहित शर्मा ने कितने टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं?

2

यह भी पढ़ें: IND vs NAM, MATCH PREVIEW: भारत का दबदबा या नामीबिया देगी टक्कर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!