Posted inICC T20 World Cup

हिटमैन ने चुना पुल शॉट का किंग, पोंटिंग नहीं बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी का लिया नाम

हिटमैन ने चुना Pull Shot का किंग, पोंटिंग नहीं बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी का लिया नाम

Rohit Sharma picks pull shot king: क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास कई अलग-अलग शॉट होते हैं लेकिन कुछ शॉट ऐसे होते हैं, जिनकी बात ही खास होती है। ऐसा ही पुल शॉट है, जो बल्लेबाज शॉर्ट पिच या लेंथ गेंद पर खेलते हैं। पुल शॉट की जब बात होती है तो ज्यादातर फैंस के मन में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और भारत के रोहित शर्मा का नाम आता है।

कुछ फैंस तो पुल शॉट मारने में रिकी पोंटिंग से भी बेहतर रोहित शर्मा को मानते हैं। रोहित ने इस शॉट से दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बटोरे हैं। हालांकि, जब रोहित से पूछा गया कि कौन सा खिलाड़ी उनकी तरह अच्छे से पुल शॉट (Pull Shot) खेलता हैं तो उन्होंने पोंटिंग का नाम नहीं लिया, बल्कि एक अन्य खिलाड़ी को चुना है, जो आईपीएल 2026 में उनके साथ मुंबई इंडियंस में खेलता नजर आएगा।

इस खिलाड़ी को रोहित ने बताया अपनी तरह Pull Shot खेलने में माहिर

हिटमैन ने चुना Pull Shot का किंग, पोंटिंग नहीं बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी का लिया नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रोहित शर्मा भी लगातार चर्चा में हैं, क्योंकि वो टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चुने गए हैं। इसी वजह से ICC भी रोहित से जुड़े कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। बुधवार को आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें रोहित से यह पूछा जाता है कि उनकी नजर में वर्ल्ड क्रिकेट में  कौन सा ऐसा खिलाड़ी है, जो उनके जैसे ही पुल शॉट (Pull Shot) खेलने में माहिर है। इस पर रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम लिया।

रोहित ने कहा,

“मुझे लगता है कि क्विंटन डी कॉक वो खिलाड़ी हैं, क्योंकि मैंने उनके साथ खेला है। मैं जानता हूं कि वह शॉर्ट गेंद का अच्छा खिलाड़ी है। “

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बता दें कि रोहित शर्मा ने क्विंटन डी कॉक के साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफी खेला है। ये दोनों पारी की शुरुआत भी करते थे। ऐसे में रोहित करीब से डी कॉक की बल्लेबाजी देख चुके हैं और अगर उन्हें लगता है कि क्विंटन पुल शॉट (Pull Shot) खेलने में माहिर हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

IPL 2026 में भी रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी आ सकती है नजर

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में 2013 वाले सीजन से डेब्यू किया था। इसके बाद से वो लगातार नजर आते रहे हैं। इस दौरना उन्होंने 2019 से लेकर 201 तक मुंबई इंडियंस के लिए भी खेला था, जिसमें यह टीम लगातार दो बार ट्रॉफी भी जीती थी। प्रत्येक सीजन में डी कॉक ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे और अहम योगदान दिया था। हालांकि, 2021 वाला सीजन ज्यादा अच्छा नहीं गया और फिर मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इसके बाद, क्विंटन डी कॉक तीन सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले और फिर एक सीजन यानी आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ नजर आए। हालांकि, केकेआर ने डी कॉक को मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। इसके बाद, आईपीएल के ऑक्शन में डी कॉक ने अपना नाम नहीं भेजा लेकिन बाद में जानकारी आई कि किसी एक फ्रेंचाइजी ने उन्हें अप्रोच किया है। फिर डी कॉक ने ऑक्शन में अपना रजिस्टर किया और नीलामी के दौरान 1 करोड़ के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया। इसी वजह से एक बार फिर फैंस को रोहित और डी कॉक की जोड़ी ओपनिंग करते नजर आ सकती है।

FAQs

रोहित शर्मा ने खुद की तरह पुल शॉट खेलने में माहिर किसे बताया है?
क्विंटन डी कॉक

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में कितने में बिके हैं Finn Allen? किस टीम से खेलेंगे! जानें 33 गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज की कहानी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!