Posted inICC T20 World Cup

SA vs NZ: एलन ने ऐतिहासिक शतक से किया ऐलान, फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, मुँह छुपाते दिखी अफ्रीका

SA vs NZ: Allen announces historic century, New Zealand reach final, South Africa hides

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच समाप्त हो चुका है और इस मैच को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एकतरफ़ा अंदाज में जीत लिया है। कीवी टीम ने पहले गेंदबाजी फिर बल्लेबाजी से डोमिनेट करते हुए शानदार जीत दर्ज की है और फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो आइए इस मैच के साथ ही साथ फाइनल के बारे में बात कर लेते हैं।

South Africa ने बनाए थे 169 रन

ईडन गार्डन, कोलकाता में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया, जो कि उनके फेवर में साउथ अफ्रीका टीम (South Africa Cricket Team) एक के बाद एक विकेट गंवाते रही, जिसके चलते एक फ्लैट पिच पर 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 169 रन ही बना पाई। इस दौरान मार्को यानसन ने 30 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली।

वहीं दूसरे टॉप रन रन गेटर रहे डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्बस ने 29 वहीं कप्तान एडेन मार्करम ने 18 और क्विंटन डी कॉक ने 10 रन की पारी खेली। इनके अलावा बाकि के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी, रचिन रविंद्र और कोल मैककोन्ची ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें: PCB ने चौंकाया, बांग्लादेश के खिलाफ बाबर ड्रॉप, शाहीन अफरीदी बने कप्तान, ऐसा 15 सदस्यीय स्क्वाड

कीवी टीम ने किया ऐतिहासिक रन चेस

South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final, ICC Men's T20 World Cup 2026
South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final, ICC Men’s T20 World Cup 2026

170 के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) शुरुआत से ही डोमिनेट करते नजर आई। टिम सीफ़र्ट और फिन एलन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में ही 117 रन की साझेदारी कर डाली और अंततः इस टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान फिन एलन ने 33 गेंद में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली।

यह टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की फास्टेस्ट सेंचुरी है। यही नहीं बल्कि टेस्ट प्लेइंग नेशन टीमों के बीच भी फास्टेस्ट टी20 इंटरनेशनल सेंचरी है। इस दौरान टिम सीफ़र्ट के बल्ले से 33 गेंद में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए। रचिन रविंद्र अंत में 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट कगिसो रबाडा ने लिया।

पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज तक एक भी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है। ये टीम पहली और आखिरी बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। यह उसका दूसरी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल सफर होने वाला है। मालूम हो कि 2021 में इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन देखना होगा कि इस बार यह टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

FAQs

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच किसने जीता?

NZ

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले माही पर संकट, पुलिस केस में फंसे एमएस धोनी, जानें ‘कैप्टन कूल’ का जुर्म

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!