Posted inICC T20 World Cup

SA vs NZ: जैनसेन के 4 – मार्करम के 86, न्यूज़ीलैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने बनाई सुपर 8 में जगह

SA vs NZ: Janssen's 4, Markram's 86 help South Africa beat New Zealand to reach the Super 8s

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है। 7 विकेट से इस मैच को जीतने के साथ ही इस टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में ईडन मार्करम और मार्को जैनसेन ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 175 रन

साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस दौरान मार्क चैपमैन के बल्ले से सबसे अधिक 26 गेंदों में 48 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं डेरिल मिशेल के बल्ले से 24 गेंदों में 32 रन जबकि फिन एलेन के बल्ले से 17 गेंदों में 31 रन की पारी आई। जेम्स नीशम ने अंत में नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

इस बीच साउथ अफ्रीका टीम के लिए मार्को जैनसेन ने चार ओवर के स्पैल में 40 रन लेकर चार सफलताएं अर्जित की। उनके अलावा लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश 1-1 विकेट लेने में कामयाब हुए।

7 विकेट से साउथ अफ्रीका ने जीता SA vs NZ मैच

New Zealand vs South Africa, 24th Match, Group D, ICC Men's T20 World Cup 2026
New Zealand vs South Africa, 24th Match, Group D, ICC Men’s T20 World Cup 2026

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 17.01 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से ऐतिहासिक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उनके अलावा डेविड मिलर के बल्ले से नाबाद 24 रनों की पारी देखने को मिली।

इस दौरान रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21-21 वहीं क्विंटन डी कॉक ने 20 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉकी फर्ग्यूसन जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र ने एक-एक सफलता अर्जित की। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच मार्को जैनसेन बने।

यह भी पढ़ें: ENG vs SCO: 5 विकेट रहते इंग्लिश टीम ने दी स्कॉटलैंड को मात, सुपर 8 के करीब बढ़ाया एक और कदम

सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही सुपर 8 के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि अभी तक इस टीम के आगे Q का साइन नहीं आया है। लेकिन इस टीम की जगह पक्की हो गई है, क्योंकि इस टीम का अगला मुकाबला यूएई से है और यूएई के खिलाफ ये आसानी से जीत जाएगी और अगर हार भी जाती है, तब भी इसके 6 अंक रहेंगे और न्यूजीलैंड के अलावा दूसरी कोई टीम 6 अंक तक नहीं पहुंच सकेगी। यानी हमें सुपर 8 में ग्रुप डी से न्यूज़ीलैंड और अफ्रीका नजर आ सकती हैं।

इस समय साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम तीनों मैच जीत कर 6 अंकों के साथ पहले पोजीशन पर आ गई है। इसका नेट रन रेट 1.477 है। वहीं न्यूज़ीलैंड तीन मैचों में से दो मैच जीत और एक में हार के साथ चार अंकों पर है और यह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। इस टीम का नेट रन रेट 0.701 है। वहीं यूएई दो अंक के साथ दो मैचों के बाद तीसरे स्थान पर, अफगानिस्तान चौथे और कनाडा पांचवें पर है।

FAQs

SA vs NZ का मैच किसने जीता?

SA

यह भी पढ़ें: उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर अंतिम फैसला? सुनील गावस्कर के जवाब से खत्म हुआ विवाद

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!