Posted inICC T20 World Cup

सलमान आगा का भारत को चैलेंज: नीदरलैंड के खिलाफ जीत के जोश में बोले— ‘आगे देख लेंगे…’

Salman Agha challenges India: Buoyed by the victory against the Netherlands, he said, "We'll see what happens next..."

Salman Agha, Pakistan Captain: नीदरलैंड्स और पाकिस्तान टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच अब समाप्त हो चुका है और इस मैच को पाकिस्तान टीम ने तीन गेंद रहते तीन विकेट से जीत लिया है।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो अंक अर्जित कर लिए हैं, जिससे यह टीम काफी अच्छा महसूस कर रही है और इसके खिलाड़ी और कप्तान भी काफी खुश हैं और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान काफी कुछ कहा है। तो आइए जान लेते हैं कैसा रहा मैच का हाल और सलमान अली आगा (Salman Agha) ने क्या कुछ बोला है।

तीन गेंद रहते तीन विकेट से जीता मैच

Pakistan vs Netherlands, 1st Match, Group A, ICC Men's T20 World Cup 2026
Pakistan vs Netherlands, 1st Match, Group A, ICC Men’s T20 World Cup 2026

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच यह सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जा रहा था। 11:00 से शुरू हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और विरोधी टीम को 19.5 ओवर्स में 147 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस दौरान इसके टॉप रन स्कोरर रहे इसके कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स, जिन्होंने 37 रन बनाए। वहीं बास डी लीडे के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली।

पाक टीम के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब को दो-दो सफलताएं अर्जित हुई। 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत तो काफी बेहतरीन की लेकिन बीच के ओवर में खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हालांकि अंत में तीन गेंद रहते 148 रन बनाकर 7 विकेट के नुकसान पर इस टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान फहीम अशरफ ने 11 गेंद में नाबाद 29 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। टॉप रन स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान, जिन्होंने 47 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने दो-दो विकेट चटकाए।

Salman Agha ने कही यह बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Agha) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि उनकी टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेकिन उन्हें लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा किया और वो आगे सभी को देख लेंगे। यानी उन्हें टूर्नामेंट में किसी से डर नहीं है। उन्होंने कहा,” हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन मुझे लगता है कि जब हमने गेंदबाजी की, तो हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। 148 रन, मैं किसी भी दिन इसे स्वीकार कर सकता हूँ। हमने पहले 10 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अगर पांच-छह ओवर खराब हों, जैसे कि दो-तीन खराब ओवर, तो आप मैच से बहुत दूर हो जाते हैं। लेकिन जाहिर तौर पर फहीम को श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।”

इसके बाद गेंदबाजी को लेकर बात करते हुए उन्होंने (Salman Agha) कहा, मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की और हम जानते थे कि वे आक्रामक खेलेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि हमने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला। और 147 रन, मुझे लगता है कि इस तरह की पिच पर किसी भी मैच में हम इसे स्वीकार कर लेंगे। वे पिछले छह महीनों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने आज भी ऐसा ही किया। यह पूरी तरह से गेंदबाजी का प्रदर्शन था, मैं कह सकता हूँ। मुझे लगता है कि पहले 10 ओवर बहुत अच्छे थे। हमने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। और फिर वे विकेट लेने में कामयाब रहे। मुझे लगता है कि इस तरह के मैचों में हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।”

यह भी पढ़ें: WPL 2026 इनामी राशि: RCB को मिला सबसे बड़ा प्राइज, जानें किस खिलाड़ी को मिले कितने रूपये की धनराशि

15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तानका मैच

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होने जा रहा है। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा और उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करेगी और पाकिस्तान को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। हालांकि जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी और कप्तान कॉन्फिडेंस दिखा रहे हैं लगता है इस बार एक टफ कंपटीशन देखने को मिलेगा

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: Stats Preview IND vs USA: भारतीय बल्लेबाज बना सकते हैं नए कीर्तिमान, सूर्या-अभिषेक के पास सुनहरा मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!