Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अगर टीम इंडिया चैंपियन बनी तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन बनेंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे, क्योंकि संजू का फॉर्म काफी खराब चल रहा था और उन्हें न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बाद, फर्स्ट चॉइस ओपनर भी नहीं चुना गया।
हालांकि, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हार नहीं मानी और अच्छे प्रदर्शन के लिए मेहनत करते रहे। इसी की बदौलत उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल समेत लगातार तीन मैचों में रनों की बारिश की और फिर टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर भी बने। काफी लोग संजू की सफलता का श्रेय युवराज सिंह को दे रहे थे, जिनके साथ संजू ने अभ्यास किया था। हालांकि, फाइनल के बाद संजू ने खुद खुलासा किया कि उनका किस दिग्गज ने मार्गदर्शन किया।
मुश्किल समय के दौरान इस भारतीय दिग्गज के संपर्क में थे Sanju Samson

न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जीत के बाद, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बताया कि जब वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो लगातार भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के संपर्क में थे। सचिन के साथ हुई बातचीत से सैमसन को सकारात्मक रहने में मदद मिली। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में संजू ने कहा,
“मुझे उम्मीद है कि मैं इसे यहां साझा कर सकता हूं, पिछले कुछ महीनों से मैं सचिन सर के लगातार संपर्क में हूं। जब मैं ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था, मैं कोई मैच नहीं खेल रहा था, तो मैंने सोचा, ‘ठीक है, अब किस मानसिकता की आवश्यकता है?’ तो मैंने सर से संपर्क किया और उनसे लंबी बातचीत की, और कल भी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं? अगर मुझे उनके जैसे व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल रहा है, तो मैं और क्या मांग सकता हूं? वह स्पष्टता, खेल की तैयारी, खेल की समझ, खेल का अनुभव… मुझे लगता है कि मैं उन सभी का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया।”
न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टूट गया था दिल
जनवरी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। शुभमन गिल के ड्रॉप होने के बाद, संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मौका थी लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप रहे। पांच पारियों में संजू सिर्फ 46 रन ही बना पाए। इसी वजह से नंबर पर अच्छा करने वाले विकेटकीपर ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ीदार के रूप में शुरुआत मैचों में खिलाया गया था।
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भी स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बाद उन्हें काफी निराशा हुई थी और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। लेकिन फिर भगवान के आगे किसकी चलती है। उन्होंने अपना कमाल किया और मेरे लिए अच्छी चीजें हुईं। संजू ने कहा,
“मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड सीरीज के ठीक बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। मैं बिल्कुल हताश था। मुझे लगा, ‘मेरे सारे सपने चकनाचूर हो गए।’ अब मैं क्या कर सकता हूं? लेकिन भगवान की योजना कुछ और ही थी। अचानक ही मुझे अहम मैचों में वापसी का मौका मिला और मैंने अपने देश के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। मुझे बहुत गर्व और खुशी है कि मैंने इतना साहस दिखाया कि इसके बारे में सपने देख सकूं। और सच में, मेरे लिए सब कुछ बहुत अच्छा हो गया है।”
टी20 वर्ल्ड कप 2026 संजू सैमसन के आंकड़े
टीम इंडिया लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ पांच मैच खेले लेकिन इनमें ही उन्होंने ऐसा कमाल का प्रदर्शन कर दिया कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संजू ने पांच पारियों में 80.25 की औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इस दौरान सैमसन ने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली और नाबाद 97 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा।
FAQs
संजू सैमसन अपने मुश्किल दौर में किस भारतीय दिग्गज के संपर्क में रहे?
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में संजू सैमसन ने कितने रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के समाप्ति के साथ इस खिलाड़ी का करियर खत्म, अब नहीं पहनेगा टीम इंडिया की जर्सी