Posted inICC T20 World Cup

भारत को लेकर शाहिद अफरीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी, T20 वर्ल्ड कप के बीच विवाद को दिया निमंत्रण

भारत को लेकर Shahid Afridi की आपत्तिजनक टिप्पणी, T20 वर्ल्ड कप के बीच विवाद को दिया निमंत्रण

Shahid Afridi Controversial Statement: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के कारण क्रिकेट के मैदान पर भी सम्बन्ध खराब हो गए। वहीं, जब पिछले साल पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तो हालात और खराब हो गए। इसके बाद, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था।

इसके बाद, हाल ही में जब बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया तो पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान किया। हालांकि, अब पीसीबी ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी टीम उतारने का ऐलान कर दिया। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक विवादित बयान दिया है, जो काफी चर्चा में है।

पाकिस्तान के बॉयकॉट वाले फैसले को बदलने से शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) नाखुश

भारत को लेकर Shahid Afridi की आपत्तिजनक टिप्पणी, T20 वर्ल्ड कप के बीच विवाद को दिया निमंत्रण

दरअसल, जब आईसीसी से बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका शिफ्ट करने के मांग की तो इसे ठुकरा दिया। इसके बाद, बांग्लादेश ने कहा कि उसका ग्रुप आयरलैंड से रिप्लेस कर दिया जाए, जो ग्रुप बी में है और उसे अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलने हैं। इसे भी आईसीसी ने स्वीकार नहीं किया और बांग्लादेश को अपने फैसला बदलने को कहा। हालांकि, फिर बांग्लादेश ने टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने का ऐलान किया। इसके बाद, आईसीसी ने टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

शुरुआत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हटाने जाने के कारण टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने की धमकी थी लेकिन फिर उनकी सरकार ने साफ़ किया कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। इससे पाकिस्तान के काफी फैंस और पूर्व क्रिकेटर खुश थे कि उनका बोर्ड भारत की मनमानी नहीं चलने दे रहा है और आईसीसी को भी झुका रहा है। हालांकि, उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं कायम रही और पीसीबी ने आईसीसी से बातचीत के बाद अपना फैसला बदल लिया। इसी वजह से शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) नाखुश नजर आए और उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जो अब विवाद का विषय बन गया है।

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान के चैनल समा टीवी के शो पर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा कि भारत को 4 गुजराती चला रहे हैं, जिसमें से 2 बेच रहे हैं और 2 खरीद रहे हैं। अफरीदी ने कहा,

“भारत को 4 गुजराती चला रहे हैं। 2 बेच रहे और 2 खरीद रहे हैं। ये 4 लोग हैं जो पूरे भारत को चला रहे हैं और काफी सारे मुल्क में बदनामी का कारण भी बने हैं। मेरे ख्याल से इन्हीं लोगों से मशविरे लेने हैं और नीचे काम करने वाले लोगों को इन चारों को खुश रखना है तो इस तरह से चीजें चलती नहीं हैं।”

आप भी देखें वीडियो:

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया हो। अफरीदी अक्सर कुछ ना कुछ गलत बयान देकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी वो किसी भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ विवादित बयान देते हैं तो कभी पूरे देश को निशाना बनाते हैं। अफरीदी का यह बयान काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

FAQs

शाहिद अफरीदी ने अपने बयान पर किन पर निशाना साधा है?
4 गुजरातियों पर
शाहिद अफरीदी ने किस टीवी चैनल पर विवादित बयान दिया?
समा टीवी

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान की टीम इंडिया को गीदड़ भभकी, बोले ‘हम इस बार उनके खिलाफ….

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!