Shane Watson: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को हुई थी और इसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलते नजर आ रही हैं। लेकिन जिस टीम को फेवरेट माना जा रहा है वो है भारतीय टीम क्रिकेट।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन सकती है और इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने भी काफी बड़ा बयान दिया है। शेन वॉटसन ने बताया है कि इंडिया का कौन सा प्लेयर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकता है।
Shane Watson ने चुना प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट
क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक रहे शेन वॉटसन (Shane Watson) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का हकदार बताया। वॉटसन का मानना है कि हार्दिक अपने बैटिंग-बॉलिंग एबिलिटी के चलते टूर्नामेंट में असरदार साबित हो सकते हैं।
शेन वॉटसन ने कही यह बात

शेन वॉटसन (Shane Watson) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फाइनलिस्ट इंडिया और ऑस्ट्रेलिया हो सकती हैं। वॉटसन ने टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे खतरनाक बैटिंग लाइनअप बताया। मगर हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं। साथ ही वह इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं। उनका शरीर काफी अच्छा खेल रहा है। वह भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और अगर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन जाते हैं, तो हैरानी नहीं होगी।”
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा की भूख हुई गूम, गिर गया इतना KG वजन
कुछ ऐसे हैं हार्दिक पांड्या के आंकड़े
हार्दिक पांड्या दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने USA के खिलाफ पहले मैच में चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर एक भी सफलता अर्जित नहीं की और इस बीच उनके बल्ले से भी महज 5 रन आए। अब देखना होगा कि नामीबिया के खिलाफ मैच में वह किस तरह प्रदर्शन करते हैं और ओवरऑल टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड कैसा रहेगा।
अब तक के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 130 मैचों की 101 पारियों में 2076 रन बनाए हैं। उन्होंने 71* के बेस्ट स्कोर के साथ 7 अर्थशतक जड़ा है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से 105 विकेट भी चटका रखे हैं और वह एकमात्र ऐसे फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर हैं, जिसने 2000 से अधिक रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करके दिखाया है।
SHANE WATSON SAID:🚨🗣️
“There are so many dangerous batters for India. Obviously, Abhishek Sharma has been doing incredibly well. Suryakumar Yadav continues to do amazingly well,
I would be very surprised if Hardik Pandya does not set this T20 World Cup alight. He is in… pic.twitter.com/i0qc2vUuQ4
— Shanu (@Shanu_3010) February 12, 2026
FAQs
हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: IND vs NAM Toss: दिल्ली में बनेंगे 300 रन, नामीबिया ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में संजू-बुमराह की एंट्री