Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का जबरदस्त फॉर्म देखने को मिल रहा है। दुबे मुश्किल समय में आकर अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से भारत को फायदा पहुंचा रहे हैं। ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड के सामने टीम इंडिया की पारी में रनों की रफ़्तार धीमी थी लेकिन फिर दुबे ने आकर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 66 रनों की पारी खेली। मुकाबले के बाद, दुबे ने बताया कि कैसे उनकी शॉर्ट बॉल खेलने की कमजोरी एमएस धोनी की सलाह से बेहतर हुई। दुबे ने बताया कि जब वो आईपीएल में आए थे, तो छोटी गेंदों के खिलाफ जूझ रहे थे लेकिन फिर धोनी ने उनकी मदद की।
शिवम दुबे (Shivam Dube) ने एमएस धोनी को दिया शॉर्ट बॉल की कमजोरी दूर करने का श्रेय

भारत और नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद, ब्रॉडकास्टर्स के साथ इंटरव्यू के दौरान शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बताया कि आईपीएल के दौरान एक समय ऐसा भी था, जब वो छोटी गेंदों को नहीं खेल पा रहे थे, जबकि उन्हें पता था कि उनके पास इन गेंदों को हिट करने की ताकत है। दुबे ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए खुद के गेम पर काम किया और फिर आईपीएल के दौरान एमएस धोनी ने भी बताया कि छोटी गेंद पर सिर्फ छक्का लगाने की मानसिकता को बदलना होगा।
शिवम दुबे ने कहा,
“जब मैं आईपीएल में आया था, तब मुझे शॉर्ट गेंदों से थोड़ी परेशानी होती थी। उस समय मैं उन्हें ठीक से हिट नहीं कर पाता था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे इस स्तर पर दबदबा बनाना है और मेरे पास इतनी ताकत है, तो एक कमी की वजह से क्यों पीछे रहूँ? इसलिए मैंने ऑफ सीजन में इस पर काफी मेहनत की। माही भाई कहते थे कि हर गेंद पर छक्का मारना जरूरी नहीं है। आप चौका लगा सकते हैं, आप एक रन ले सकते हैं। यह बात हमेशा मेरे दिमाग में रही।”
दुबे ने आगे कहा,
“जब मैं शुरुआत में बल्लेबाजी करने आता हूं, तो मेरा मकसद सिर्फ गेंद को हल्के से टैप करना और खेलना शुरू करना होता है। अगर मुझे कोई अच्छी गेंद दिखती है, तो मैं चौका लगाता हूं या एक रन लेने की कोशिश करता हूं । यही मेरा इरादा होता है। यह स्थिति पर निर्भर करता है; अगर मैं डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करने आता हूं , तो मैं बड़े शॉट खेलता हूँ। लेकिन शुरुआत में, मेरा इरादा आमतौर पर चौका लगाना या एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करना होता है।”
शिवम दुबे (Shivam Dube) का यह बयान हेड कोच गौतम गंभीर को बुरा लग सकता है, क्योंकि कहा जाता है कि गंभीर को धोनी उतना पसंद नहीं हैं। हालांकि, गंभीर की कोचिंग में दुबे का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर हो रहा है, नहीं तो आईपीएल में दुबे ज्यादातर सिर्फ बल्लेबाजी ही करते हैं, उन्हें गेंदबाजी नहीं कराई जाती।
शिवम दुबे (Shivam Dube) का नीदरलैंड के खिलाफ मैच विनिंग प्रदर्शन
नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे (Shivam Dube) ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। दुबे ने पहले बल्लेबाजी में 31 गेंदों में 66 रन जड़े, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे। वहीं, इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 35 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
भारत ने शिवम दुबे की तूफानी पारी के कारण ही 193/6 का स्कोर बनाया, जो नीदरलैंड के लिए हासिल कर पाना मुश्किल साबित हुआ। लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 176/7 का ही स्कोर बना पाई।
FAQs
शिवम दुबे नेअपनी किस कमजोरी को सुधारने का श्रेय एमएस धोनी को दिया है?
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शिवम दुबे ने कौन सा अवॉर्ड अपने नाम किया?
यह भी पढ़ें: IND vs SA, MATCH PREDICTION: कौन सी टीम जीतेगी मैच? पहली इनिंग में 180 नहीं बनेगा इतने रन का स्कोर