India vs New Zealand Final: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफइनल में भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पूरे ओवर खेलकर 246/7 का स्कोर बनाया।
जिस तरह से दूसरे सेमीफाइनल में भारत (India) के ज्यादातर गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा, उससे गेंदबाजी सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में बदलाव की मांग की जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी बदलाव का सुझाव दिया और बाहर बैठे ऐसे खिलाड़ी को शामिल करने की मांग की है, जो एक मैच विनर है।
शोएब अख्तर ने फाइनल में भारत (India) को इस खिलाड़ी को शामिल करने की दी सलाह

इंग्लैंड के खिलाफ हाई स्कोरिंग सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों की काफी धुनाई हुई। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को छोड़ दें तो अन्य गेंदबाज काफी महंगे रहे। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने काफी रन लुटाए। जहां अर्शदीप ने 51 रन खर्च किए, वहीं वरुण को 64 रन पड़े, जो उनके T20 गेंदबाजी करियर का सबसे महंगा स्पेल भी रहा। पांच प्रमुख गेंदबाजी विकल्प के साथ भारत के पास शिवम दुबे हैं लेकिन वो ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते हैं और कल जब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी दी गई तो उन्होंने एक ही ओवर में 22 रन लुटा दिए।
इसी वजह से भारत (India) के गेंदबाजी आक्रमण पर सवालिया निशान है। काफी सारे फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती को बाहर कर दिया जाए। अब ऐसा ही ओपिनियन शोएब अख्तर ने दिया है और उनका मानना है कि फाइनल में भारत अपनी प्लेइंग 11 में मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका दे।
अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में कुलदीप यादव को मिले मौका
इंग्लैंड के खिलाफ भारत (India) की धमाकेदार जीत के बाद, एबीपी न्यूज के शो पर एंकर ने फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया में बदलाव को लेकर सवाल किया। इस पर शोएब अख्तर ने कहा कि कुलदीप यादव की जगह बनती है और वरुण चक्रवर्ती ने खुद को एक्सपोज़ कर दिया है। उनकी जगह कुलदीप को खेलना चाहिए। हालांकि, शोएब ने यह भी माना कि शायद भारत कोई बदलाव न करे लेकिन उन्होंने कुदलीप को खिलाने का विचार एक क्रिकेटर के तौर पर दिया है।
अख्तर ने कहा,
“कुलदीप यादव की जगह इस टीम में बनती है। वह एक मैच विनर है और उसने अपने आपको हर बार साबित किया है। वरुण चक्रवर्ती ने खुद को पिछले तीन मैचों में खुद को एक्सपोज़ कर दिया है और वो महंगे भी साबित हुए हैं। कुलदीप को पढ़ना आसान नहीं है और उनका न खेलना मेरे लिए हैरान करने वाली बात है। कुलदीप की जगह मेरी टीम में बनती है।”
पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को मिला था खेलने का मौका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को भारत (India) ने अभी तक सिर्फ एक ही मैच में मौका दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में कुलदीप को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी, क्योंकि वहां की कंडीशंस को स्पिनर्स के लिए मददगार माना जा रहा था। कुलदीप ने तीन ओवर की गेंदबाजी की थी और 14 रन देकर एक विकेट भी चटकाया था।
अब ये देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत (India) बदलाव का जोखिम उठता है या नहीं, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती ने मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, साथ ही वो आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाजी भी हैं।
FAQs
फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11 में शोएब अख्तर ने किसकी जगह कुलदीप यादव को खिलाने की सलाह दी है?
यह भी पढ़ें: लॉकी फर्ग्यूसन vs जसप्रीत बुमराह: दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा दुनिया का बेस्ट पेसर